15 साल का संकल्प, 100 से अधिक पौधे: प्रधानाध्यापक ने साकार किया हरित शाला का सपना
कुड़कानार/ कभी केवल एक पुराने इमली के पेड़ के लिए पहचाने जाने वाला कुड़कानार का यह माध्यमिक शाला परिसर आज हरियाली से आच्छादित एक सुंदर गार्डन जैसा नजर आता है। शाला के प्रधान अध्यापक धीरेन्द्र यादव की मेहनत और संकल्प का ही परिणाम है कि आज यहां सैकड़ों फलदार, छायादार, औषधीय और फूलदार पौधे लहलहा रहे हैं।
धीरेन्द्र यादव ने वर्ष 2009 में जब प्रधान अध्यापक के रूप में शाला में पदभार संभाला, उस समय परिसर में केवल एक इमली का पेड़ था। बाउंड्रीवॉल न होने से लगाए गए पौधे सुरक्षित नहीं रह पाते थे। उन्होंने बाउंड्रीवॉल निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद शाला परिसर में व्यवस्थित पौधरोपण शुरू किया गया।
‘जब आठ घंटे शाला में बिताने हैं, तो क्यों न हरियाली में बिताएं’
धीरेन्द्र यादव कहते हैं, ’’जब दिन का अधिकांश समय स्कूल में ही बिताना है तो क्यों न इसे हराभरा बनाया जाए।’’ इसी सोच के साथ उन्होंने कृषि महाविद्यालय कुहरावंड, आसना नर्सरी और बाजार से विभिन्न पौधे लाकर शाला में रोपित करना शुरू किया। आज उनकी यह पहल न केवल पर्यावरण के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि बच्चों के लिए भी एक जीवंत सीख है।
हर वर्ष शिक्षकों के साथ मिलकर बच्चों ने भी पौधे लगाए और उनका संरक्षण करते रहे। धीरे-धीरे ये पौधे बड़े होकर अब वृक्षों का रूप ले चुके हैं। वर्तमान में शाला परिसर में 50 से अधिक प्रजातियों के 100 से अधिक पेड़-पौधे हैं। गर्मी के मौसम में ये पेड़ शीतल छाया प्रदान करते हैं, जिससे विद्यार्थियों को प्राकृतिक ठंडक का अहसास होता है।
पौधों की प्रजातियों में छायादार पौधे कदंब, गुलमोहर, अकेशिया, अशोक, नीम और फलदार पौधों में आम, इमली, आंवला, कटहल, नींबू, अमरूद, जामुन, बेर, नारियल, बादाम, औषधीय पौधे कनेर, तुलसी, करी पत्ता, तेजपत्ता, कॉफी के अलावा गुलाब, गुड़हल, गेंदे, गुलमोहर के पौधे लगाए गए हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ