जेल में बंद इमरान पर हर महीने 3 लाख खर्च
रावलपिंडी । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए रावलपिंडी की अदियाला जेल में 7 सेल अलॉट किए गए हैं। जेल में आम तौर पर 10 कैदियों की सुरक्षा में 1 कर्मचारी तैनात किया जाता है। लेकिन अकेले खान की सेफ्टी के लिए अदियाला जेल में 14 सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं। इतना ही नहीं, इमरान खान के लिए जेल में अलग से खाना बनाया जाता है। यह बाकी कैदियों को नहीं दिया जाता। पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने बुधवार को लाहौर हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि खान की सुरक्षा के लिए हर महीने करीब 12 लाख पाकिस्तानी रुपया (3.62 लाख भारतीय रुपया) खर्च होता है।
दरअसल, इमरान खान पिछले साल अगस्त से पाकिस्तान की जेल में बंद है। उन्हें तोशाखाना मामले में 3 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा इस साल फरवरी में पाकिस्तान में हुए चुनाव से कुछ दिन पहले ही खान को 3 मामलों में कुल 31 साल की सजा सुनाई गई थी।
सुरक्षा में लगाए गए एक्स्ट्रा सीसीटीवी कैमरे
हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार के वकील खालिद इशाक ने कहा कि जेल में खान के सेल के आसपास मौजूद 6 सेल को उन्हीं के लिए रिजर्व किया गया है। इसके अलावा वहां अतिरिक्त सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। इमरान को मिल चुकी धमकियों को ध्यान में रखते हुए, उनसे मिलने वालों पर भी पाबंदियां लगाई गई हैं। खान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लाहौर हाईकोर्ट में उन्हें पूर्ण सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई है। फिलहाल चीफ जस्टिस मलिक शहजाद अहमद खान ने मामले की सुनवाई 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी है।
अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति