तुर्किये में थम गई 40 साल पुरानी जंग
अंकारा। तुर्किये में कुर्द अलगाववादी और सरकार के बीच 40 साल से जारी संघर्ष खत्म हो गया है। आतंकी संगठन कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी के उग्रवादियों ने तुर्किये के साथ सीजफायर की घोषणा कर दी है। एक दिन पहले ही जेल में बंद आतंकी संगठन कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी नेता अब्दुल्ला ओकलान ने संगठन को भंग करने की आदेश दिया था। आतंकी संगठन कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी ने ओकलान का हवाला देते हुए कहा- शांति और लोकतांत्रिक समाज के लिए हमारे नेता के आदेश पर हम आज से सीजफायर की घोषणा कर रहे हैं। आतंकी संगठन कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी की उत्तरी इराक में मौजूद शाखा ने कहा कि हम भी सीजफायर का पालन करेंगे। जब तक हम पर हमला नहीं किया जाता, तब तक हमारी सेना भी कोई हिंसक कार्रवाई नहीं करेगी। तुर्किये, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने आतंकी संगठन कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी को आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है। तुर्किये की 8.5 करोड़ आबादी में कुर्दों की संख्या लगभग 1.5 करोड़ यानी 20 प्रतिशत है।
1984 से छेड़ रखी थी जंग
1978 में बने इस संगठन की मांग थी कि उन्हें तुर्किये से अलग करके कुर्दिस्तान बनाया जाए, या फिर तुर्किये के अंदर कुर्दों को पहले से ज्यादा अधिकार दिए जाएं। इस मांग के साथ संगठन ने 1984 में तुर्किये सरकार के खिलाफ जंग छेड़ी थी। इस जंग में अब तक 40 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इसके चलते तुर्किये, अमेरिका और यूरोपीय संघ इस संगठन को आतंकी घोषित कर चुके हैं। संगठन के नेता अब्दुल्लाह ओकलान को 1विनोद उपाध्याय / 01 मार्च, 2025 में तुर्की की स्पेशल फोर्स ने केन्या में पकड़ा था। तब से उसे इस्तांबुल की एक जेल में कैद रखा गया है, जहां वह उम्रकैद की सजा काट रहा है।
राष्ट्रपति के सम्मान को लेकर पीएम मोदी का ममता सरकार पर हमला, बोले- यह संविधान और लोकतंत्र का अपमान
पश्चिम एशिया जंग: अभी नहीं होगी उर्वरक की कमी, लेकिन लंबा खिंचा युद्ध बढ़ा सकता है संकट
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का दबदबा, ‘चरक’, ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की कमाई कैसी?
कहानी दमदार, अभिनय शानदार; फिर बॉक्स ऑफिस पर क्यों पिछड़ जाती हैं महिला केंद्रित हिंदी फिल्में?
Vijay Deverakonda की तारीफ में अंकल ने लिखी भावुक पोस्ट, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
टी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्मेंस को लेकर उत्साहित फाल्गुनी पाठक और सुखबीर, सिंगर बोलीं- कई रातों से नहीं सोई
‘टटीरी’ गाने को लेकर बादशाह की बढ़ीं मुश्किलें, महिला आयोग की चेयरपर्सन ने उठाया बड़ा कदम
IND vs NZ Final Live: समापन समारोह के कारण बदलेगा समय? यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
IND vs NZ फाइनल में किसे मिलेगा मौका? वरुण-कुलदीप के बीच चयन की माथापच्ची