आराध्या डिस्पोजल ने आईपीओ के जरिए धन जुटाने की बनाई योजना
नई दिल्ली । आराध्या डिस्पोजल इंडस्ट्रीज ने उच्च गुणवत्ता वाले पर्यावरण अनुकूल कागज उत्पादों की विनिर्माण में अपनी विशेषज्ञता को बढ़ावा देने के लिए आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने की योजना बनाई है। इसका दाखिला 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 36.96 लाख शेयर के साथ किया गया है। आईपीओ दस्तावेज के मुताबिक कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) इमर्ज के एसएमई मंच पर सूचीबद्ध किए जाएंगे। इस धन का उपयोग कार्यशील पूंजी, कंपनी के विस्तार और अन्य कार्यों के लिए किया जाएगा। 20 करोड़ रुपये का भाग कार्यशील पूंजी में जाएगा, 16.56 करोड़ रुपये का विस्तार के लिए रखा जाएगा और 1.78 करोड़ रुपये बैंक ऋणों के पूर्व भुगतान के लिए इस्तेमाल होगा। बाकी धनराशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन