एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला पहुंचीं अयोध्या, किए भगवान राम के दर्शन
हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अयोध्या में भगवान राम के दर्शन किए। उनका वीडियो और फोटो काफी सुर्खियों में रही। प्रियंका के बाद अब उर्वशी रौतेला ने भी राम लला के दरबार में हाजिरी लगाई।
अयोध्या पहुंचीं उर्वशी रौतेला
उर्वशी रौतेला अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर खासा सुर्खियों में हैं। वह 'जेएनयू' पर बनने वाली फिल्म 'जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' में नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज को ज्यादा दिनों का वक्त नहीं बचा है। ऐसे में एक्ट्रेस ने इसका प्रमोशन शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत उन्होंने भगवान राम का आशीर्वाद लेकर की।
उर्वशी ने किए भगवान राम के दर्शन
लग्जरी लाइफस्टाइल की मालकिन उर्वशी रौतेला ने अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन किए। वह यहां अपनी पूरी टीम के साथ नजर आईं। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर भगवान का आशीर्वाद लिया। उन्होंने माथे पर तिलक और भगवान राम के नाम की चुनरी ओढ़े रामलला के दरबार में दर्शन किए।
इस दिन रिलीज होगी 'जेएनयू'
उर्वशी रौतेला की अपकमिंग फिल्म 'जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' 5 अप्रैल को रिलीज होगी। इस मूवी की स्टार कास्ट में रवि किशन, पीयूष मिश्रा, रश्मि देसाई , विजय राज जैसे कलाकार हैं।
सुष्मिता सेन को लेकर कही थी ये बात
उर्वशी रौतेला 'जेएनयू' फिल्म के अलावा सुष्मिता सेन को लेकर कही गई बात को लेकर भी सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में 'मिर्ची प्लस' को दिए इंटरव्यू में खुलासा कि 2012 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद भी सुष्मिता सेन ने उनसे ताज वापस मांगा था।
PAK फैंस का अपनी टीम पर तंज!: बाबर को बनाया ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मुखिया, सलमान आगा-अफरीदी बने वैज्ञानिक
क्या मंडे टेस्ट में पास हुई ‘द केरल स्टोरी 2’? ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की सुस्त हुई रफ्तार; जानें कलेक्शन
अल्लू अर्जुन के भाई के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का मेला, एक्टर रामचरण से लेकर डायरेक्टर एटली तक आए नजर
मध्य प्रदेश से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने युद्ध के चलते रद्द की फ्लाइटें
'उस रात मैं और विजय एक होकर नाचे', रश्मिका ने साझा की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें; देवर और परिवार संग जमकर नाचीं
बीजेपी का आरोप: दिल्ली के साथ धोखा, पंजाब में एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया
यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: बस-कार टक्कर में 6 की मौत, गाड़ी का पिछला हिस्सा चकनाचूर
इंदौर त्रासदी: ड्रेनेज पाइप में घुटने से दो निगमकर्मी मृत, सफाई अभियान हुआ हादसे में बदल