अतीक के बाद अब अशरफ की बहन और पत्नी पर इनाम घोषित
प्रयागराज । माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की बीवी ज़ैनब फ़ातिमा और अतीक की बहन आएशा नूरी पर प्रयागराज पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस कमिश्नर ने दोनों आरोपी महिलाओं पर 25-25 हज़ार का इनाम रखा है। अब जो भी इनको पकड़वायेगा उसको पुलिस 25 हज़ार रुपये इनाम देगी। दोनों उमेश पाल हत्याकांड में बमबाज गुड्डू मुस्लिम को अपने मेरठ के घर में पनाह देने और मदद करने के मामले में आरोपी बनाई गई है।
अशरफ की बीवी ज़ैनब व अतीक अशरफ की बहन आएशा नूरी उमेश पाल हत्या कांड के बाद से अब तक फरार चल रही है। दोनों ही के घर पर पुलिस कुर्की की कार्रवाई भी कर चुकी है। ज़ैनब प्रयागराज के हटवा में जबकि आएशा नूरी मेरठ में रहती थी। दोनों अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। इसलिए दोनो पर पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया है। अगर दोनों नही पकड़ी गई तो इनाम की राशि और बढ़ाई जा सकती है।
विदित हो कि 24 फरवरी 2023 को दिन दहाड़े उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की गोलियां और बम मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोपियों की तलाश में पुलिस ने अतीक के गुर्गाे और अशरफ के ससुराल में रेड की और काफी लोगो को पूछ ताछ के लिए हिरासत में लिया था। तब ज़ैनब और आएशा नूरी से भी पूछ ताछ की गई थी, लेकिन बाद में पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया था। ज़ैनब और आएशा नूरी ने प्रेस कांफ्रेंस करके अतीक अशरफ का बचाव किया था। वहीं उल्टा पुलिस कार्रवाई पर ही सवाल उठाए थे। पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो साफ हुआ कि ज़ैनब और आएशा नूरी को हत्याकांड की जानकारी पहले से ही थी। अतीक की बहन आएशा नूरी के मेरठ वाले घर मे हत्याकांड के बाद बमबाज़ गुड्डू मुस्लिम और और अतीक का बेटा असद आये थे और अतीक के बहनोई एखलाक से पैसा लेकर दिल्ली निकल गए थे। पुलिस एकलाख को पहले ही जेल भेज चुकी है। जांच के बाद पुलिस ने एफआईआर में इन दोनों महिलाओं का नाम भी शामिल करके इस हत्याकांड का उन्हें आरोपी बनाया था। तब से दोनों महिलाएं लगातार पुलिस की आंख में धूल झोंक कर फरारी काट रही है।
बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण
Korba में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले गोरखा नेता, गोरखालैंड की मांग फिर तेज
Chhattisgarh के इन गांवों में 100 साल से नहीं हुआ होलिका दहन
CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: बिना अनुमति बने मैरिज गार्डन, होटलों के बेसमेंट में चल रहे किचन
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त
एमपी में गेहूं MSP पर घमासान: ₹2700 प्रति क्विंटल की मांग ने पकड़ा जोर
Chhattisgarh में दंतेश्वरी मंदिर चोरी कांड का खुलासा
Chhattisgarh में धवईपानी-चिल्फी से सिमगा तक 4-लेन सड़क को हरी झंडी