कुंभ भगदड़ की याद दिला अखिलेश का सरकार पर वार: 'मासूमों की मौत का हिसाब दो', जांच की फिर उठी मांग
समाजवादी पार्टी मुखिया और सांसद अखिलेश यादव ने महंगाई, बेरोजगारी, जनगणना, कुंभ भगदड़ में मौत और कौशांबी जैसे मुद्दे को लेकर सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सोने का भाव आसमान छू रहा है. सरकार विकसित भारत का दावा कर रही है. गरीब परिवार अपनी बेटी की शादी नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने कुंभ भगदड़ में मौत के आंकड़ों को लेकर भी निशाना साधा.
अखिलेश यादव ने कहा कि कुंभ में 82 लोगों की मौत होने के आंकड़े सामने आ गए हैं. मगर, सरकार है कि अभी भी आंकड़े छुपा रही है. कुंभ भगदड़ में मौतों की सच्चाई सामने आई है. मरने वाले लोगों के परिवारों को कैश में पैसा दिया जा रहा था. ये सरकार पवित्र काम में भी झूठ बोल रही है. सरकार में कौन है जो कुंभ में मरने वालों के परिवारों को कैश बांट रहा है.
नफरत बढ़ाने का काम करती है सरकार
सपा मुखिया ने कहा कि हमें ऐसी सरकार से अलर्ट रहना होगा. इसके साथ ही अखिलेश यादव ने जनगणना पर भी बात की. उन्होंने कहा कि जनगणना भी शुरू हो रही है. हमें उस पर नजर रखनी होगी. बीजेपी की सरकार नफरत बढ़ाने का काम करती है. दिल्ली और लखनऊ की नीतियों से बड़े स्तर पर बेरोजगारी देखने को मिल रही है. बीजेपी सरकार पहले से चल रहे मेले रोक रही है. मेले से कारोबार और मेलजोल बढ़ता है. ये कारोबार विरोधी सरकार है.
लड़ाने का काम कर रहे हैं दोनों डिप्टी सीएम
अखिलेश यादव ने कहा कि कौशांबी के मुद्दे पर सरकार के दोनों डिप्टी सीएम लड़ाने का काम कर रहे हैं. इस सरकार में हर महीने एक पानी की टंकी गिरती है. ये सरकार पीडीए की हक मार रही है. सीएम के आफिस के लोग जमीनों का काम कर रहे हैं. सीएम के सलाहकार का इस्तीफा हो रहा है. सलाहकार के पार्टनर विदेशों में छुपे बैठे हैं.
उत्तराखंड में बरामद पैसा किसका है?
सरकार का एक आईएएस लापता है. ये सच भी सामने आना चाहिए कि उत्तराखंड में बरामद पैसा किसका है.एक पोस्ट में अखिलेश यादव ने कहा, जब बड़े लोग आए थे तो फरार आईएएस और पड़ोसी राज्य से गायब हुए खजाने का ही कुछ अता-पता चल जाता और उत्तर प्रदेश को स्थायी डीजीपी मिल जाता तो यूपी का कुछ भला ही हो जाता.
क्या ईरान की जंग में उतरेगा पाकिस्तान? आसिम मुनीर और सऊदी रक्षा मंत्री की अहम बैठक
यूके राइडर अनुराग डोबाल फिर चर्चा में, भाई के पोस्ट से मचा हड़कंप
क्या आज होगा ईरान पर सबसे घातक हमला? जंग के बीच इस्राइल को अमेरिका से हथियार
‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी का तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया करारा जवाब
‘ईरान पर नहीं रुकेंगे हमले’, अमेरिका का बड़ा बयान; 3000 ठिकानों को बनाया निशाना
अल्लू अर्जुन के भाई की शादी में सितारों का मेला, राम चरण से लेकर चिरंजीवी तक पहुंचे
गैस सिलेंडर महंगा होने पर उमंग सिंघार का हमला, बोले- जनता कब तक उठाएगी सरकार की विफलताओं का बोझ
धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज, बदला लेने निकले रणवीर सिंह—देखें क्या है खास
एफडी के नाम पर बैंककर्मी की ठगी, दंपति से 40 लाख रुपए हड़पे
छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की शुरुआत, 30 राज्यों के खिलाड़ी होंगे शामिल