पुंछ में आतंकवादियों का पता लगाने सेना का तलाशी अभियान जारी
जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के काफिले पर हुए हमले के बाद आतंकवादियों पकड़ने के लिए शनिवार को घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जिन्होंने एक दिन पहले सेना के काफिले में शामिल वाहनों पर गोलीबारी की थी। अधिकारियों ने बताया कि घने जंगल वाले इलाके की तलाशी के लिए जवान स्वान दस्तों और हवाई निगरानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
शुक्रवार शाम पुंछ सेक्टर में कृष्णा घाटी के पास जिन वाहनों पर हमला हुआ, वे सुरक्षाकर्मियों को एक शिविर में वापस ले जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि हमले में कोई घायल नहीं हुआ और कमांडिंग ऑफिसर के साथ-साथ सेना के अन्य जवान सुरक्षित हैं।
सेना के वाहनों पर इसी तरह का हमला 21 दिसंबर को पुंछ के डेरा की गली इलाके में धत्या मोड़ पर हुआ था। हमले में सेना के चार जवान शहीद हो गए थे। अधिकारियों ने कहा कि राजौरी और पुंछ जिलों में हाल के दिनों में सेना और नागरिकों पर आतंकवादियों द्वारा लक्षित हमले किये गए हैं।
वर्ष 2023 में राजौरी और पुंछ में चार आतंकवादी हमलों में उन्नीस सैनिक शहीद हो गए। सुरक्षा बलों ने पिछले साल दो जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ ही भीतरी इलाकों में 30 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया।
बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण
Korba में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले गोरखा नेता, गोरखालैंड की मांग फिर तेज
Chhattisgarh के इन गांवों में 100 साल से नहीं हुआ होलिका दहन
CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: बिना अनुमति बने मैरिज गार्डन, होटलों के बेसमेंट में चल रहे किचन
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त
एमपी में गेहूं MSP पर घमासान: ₹2700 प्रति क्विंटल की मांग ने पकड़ा जोर
Chhattisgarh में दंतेश्वरी मंदिर चोरी कांड का खुलासा
Chhattisgarh में धवईपानी-चिल्फी से सिमगा तक 4-लेन सड़क को हरी झंडी