भाजपा ने केजरीवाल को बताया भ्रष्टाचार का बेताज बादशाह
नई दिल्ली। भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार का बेताज बादशाह बताया है। भाजपा ने कहा कि वह हमेशा जांच से भागते रहते है। दसअसल मुख्य विपक्षी दल का यह बयान ऐसे समय आया है जब दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा का एक दल केजरीवाल को उनके आधिकारिक आवास पर उन्हें नोटिस देने पहुंचा था। यह नोटिस उनके इस दावे की जांच में शामिल होने के लिए दिया गया था कि भारतीय जनता पार्टी सत्तारूढ़ आप विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। दरअसल एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की टीम मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंची और जोर देकर कहा कि वे केवल केजरीवाल को नोटिस सौंपेंगे क्योंकि यह उनके नाम पर था। वहीं मुख्यमंत्री के आवास पर अधिकारियों ने कहा कि वे नोटिस लेने और क्राइम ब्रांच को पावती देने को तैयार थे। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, यह एक अजीब स्थिति है। दिल्ली के लोग आज केजरीवाल को भगोड़ा कहने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
पूनावाला ने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि जब प्रवर्तन निदेशालय ने कथित घोटाले के सिलसिले में केजरीवाल को पांच समन जारी किए, तो वह भाग गए। पूनावाला ने आरोप लगाया कि वह जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए और जांच में सहयोग नहीं किया। भाजपा नेता ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, जब दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच में सहयोग के लिए सीआरपीसी के तहत नोटिस देने के लिए उनके दरवाजे पर पहुंचती है, तब भी वह भाग जाते हैं। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार में कोई विभाग नहीं बचा है जहां केजरीवाल एंड कंपनी ने धोखाधड़ी और लूट नहीं की है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव