यौन शोषण पीड़िता को धमकाते BJP नेता, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
वाराणसी|यूपी के मऊ में यौन उत्पीड़न के मामले में धमकी देने पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन भाजपा नेताओं के खिलाफ सरायलखंसी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच में जुटी हुई है। जबकि इसी मामले में तीन दिन पूर्व मुख्य आरोपी डूडा के संविदा कर्मचारी की गिरफ्तारी हो चुकी है। भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले की रहने वाली युवती के साथ डूडा के संविदा कर्मचारी द्वारा शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न के मामले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष समेत तीन भाजपा नेताओं द्वारा समझौते के लिए धमकी दी जा रही थी। एक दिन पूर्व सोशल मीडिया पर धमकी देने का वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई थी। पीड़िता की तरफ से भाजपा द्वारा मामले में समझौता करने का दबाव और धमकी देने की शिकायत थाना सरायलखंसी में किया गया था।
होटल कर्मी की घिनौनी हरकत, थूक लगाकर सेंकी रोटी, वीडियो वायरल
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता की तहरीर पर सोमवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह समेत हिमांशु राय और कन्हैया तिवारी के खिलाफ सरायलखंसी थाने में धारा 506 धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष सरायलखंसी संजय सिंह ने बताया कि भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। इस मामले में तीन दिन पूर्व शनिवार को मुख्य आरोपी डूडा संविदा कर्मचारी अंकित सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। उधर मामले में समझौते के लिए धमकी देने के मामले में तीन भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मचा हुआ है।
एएसपी ने कहा, मुकदमा दर्ज करके हो रही जांच
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि 23 जनवरी को सरायलखंसी थाने में एक युवती की तरफ से तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें आरोप लगाया गया था कि जब वह डूडा में संविदा कर्मचारी के रूप में काम कर रही थी, उसी दौरान संविदा पर काम करने वाले सहकर्मी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाया बनाते हुए यौन शोषण किया था। मामले में आरोपी संविदा कर्मचारी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है। इसी क्रम में सोमवार को पुन: पीड़िता की तरफ से मामले में समझौते के लिए धमकी दिए जाने के बाबत तहरीर दी गई थी, तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ धमकी के मामले में मुकदमा पंजीकृत करके जांच की जा रही है।
अमित शाह का हमला: तुष्टिकरण से नहीं होगा बंगाल का विकास, 8 लाख करोड़ के कर्ज में डूबा राज्य
MP में जांच आयोगों की रिपोर्ट पर सुस्ती, 7 प्रतिवेदन अब तक विधानसभा में लंबित
यात्रीगण ध्यान दें! होली पर AI से कम होगा ट्रेनों का इंतजार, जानें कैसे मिलेगी राहत
बड़वानी में कृषि कैबिनेट पर सियासत तेज, उमंग सिंघार का बड़ा बयान
होलिका दहन आज या कल? जानिए सही तिथि, भद्रा काल और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी
बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण
Korba में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले गोरखा नेता, गोरखालैंड की मांग फिर तेज