लखनऊ एयरपोर्ट पर कैमिकल में डूबा नवजात का शव बरामद
लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह कैमिकल में डूबोकर पार्सल किया जा रहा नवजात का शव बरामद किया गया है। इसका खुलासा स्कैनिंग के दौरान हुआ। उक्त शव को नवी मुंबई भेजा जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में एक एजेंट को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
पार्सल से भेजा जा रहा था मुंबई, स्कैनिंग में पकड़ाया, कूरियर एजेंट गिरफ्तार
जानकारी अनुसार लखनऊ एयरपोर्ट में कूरियर के एक डिब्बे में एक महीने के नवजात का शव बरामद किया गया है। नवजात के शव की जानकारी कार्गो के सामान की स्कैनिंग के दौरान हुई। उक्त शव प्लास्टिक के डिब्बे में पैक किया गया था, जिसके अंदर लिक्विड भरा हुआ था। इस मामले में पुलिस का कहना है कि कूरियर सर्विस के जरिए पार्सल के तौर पर नवजात के शव को नवी मुंबई भेजा जा रहा था। जांच में मालूम चला है कि उक्त कूरियर को हजरतगंज स्थित इंदिरा आईवीएफ हॉस्पिटल से चंदन यादव नामक व्यक्ति द्वारा बुक कराया गया था। पुलिस अब इस जांच में जुटी है कि आखिर नवजात के शव को कैमिकल में रखकर कूरियर क्यों किया गया। इसी बीच कूरियर एजेंट शिव बरन को सीआईएसएफ ने पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया है। यह पार्सल इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2238 के जरिए लखनऊ से मुंबई भेजने का प्रयास किया गया। लखनऊ एयरपोर्ट पर बुक पार्सल की जब स्कैनिंग की गई तो उसमें नवजात का शव डिटेक्ट हुआ। इसके बाद कार्गो कर्मचारियों ने पैकेट खोलकर देखा तो उसमें बच्चे का शव मिला। इसके बाद कार्गो कर्मचारियों ने फौरन ही सीआईएससफ और पुलिस को सूचना दे दी। मामले की जांच की जा रही है।
क्या भारत से मिली सीख आई काम?: एलेन ने 33 गेंदों में जड़ा शतक, न्यूजीलैंड के फाइनल में पहुंचने पर कही यह बात
चीन ने अपना रक्षा बजट क्यों बढ़ाया? पड़ोसी देशों के लिए बढ़ रही चुनौती, जानिए सबकुछ
क्या शुरू होने जा रहा है ‘निशांत युग’? जदयू में एंट्री से पहले जानें निशांत कुमार से जुड़ी खास बातें
बिहार की सियासत में हलचल: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलें, CM पद के लिए 5 दावेदार
हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 550 अंक चढ़ा, निफ्टी 24600 के पार
'कसौटी जिंदगी की' फेम करणवीर बोहरा के पिता का निधन, भावुक हुए अभिनेता; कहा- हमें वैसे ही छोड़कर गए जैसे...
करण जौहर ने शेयर किए विजय-रश्मिका के रिसेप्शन के इनसाइड फोटोज, इस अंदाज में दिखीं कृति सेनन
जारी हुआ 'माइकल' का ट्रेलर, दर्शकों को याद आए माइकल जैक्सन; भतीजा करेगा डांसर का रोल