बीपीसीएल ने किए छह बैंकों के समूह के साथ ऋण समझौते पर हस्ताक्षर
नई दिल्ली । भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अगुवाई में छह बैंकों के समूह के साथ 31,802 करोड़ रुपये के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस समझौते के बाद बीपीसीएल ने घोषणा की कि उसने अपनी बीना रिफाइनरी विस्तार और पेट्रोरसायन परियोजना के लिए वित्त की व्यवस्था कर ली है। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 48,926 करोड़ रुपये है, जिसका उद्देश्य बीना रिफाइनरी की क्षमता को 78 लाख टन प्रति वर्ष से बढ़ाकर 1.1 करोड़ टन प्रति वर्ष करना और एक पेट्रोरसायन परिसर स्थापित करना है। इसमें 12 लाख टन प्रति वर्ष एथिलीन क्रैकर इकाई का निर्माण भी शामिल है।बीपीसीएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक जी कृष्णकुमार ने कहा कि यह परियोजना भारत की ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। एसबीआई के चेयरमैन सी. श्रीनिवासुलु शेट्टी ने भी इस साझेदारी को दोनों संगठनों और राष्ट्र के लिए लाभकारी बताया। बीपीसीएल ने बताया कि इस परियोजना से लीनियर लो-डेंसिटी पॉलीइथिलीन (एलएलडीपीई), हाई-डेंसिटी पॉलीइथिलीन (एचडीपीई), और पॉलीप्रोपाइलीन जैसे उत्पादों का उत्पादन होगा, जिससे भारत की आयात पर निर्भरता कम होगी।
साथ ही, यह परियोजना मध्य और उत्तरी भारत में बढ़ती ईंधन की मांग को पूरा करने में मदद करेगी। परियोजना का निर्माण कार्य 15 सितंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिलान्यास किए जाने के बाद शुरू हो चुका है, और इसे चार साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना से 15,000 से अधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न होने की उम्मीद है, जबकि परियोजना के चालू होने के बाद एक लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे।
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ
विदिशा के डायल 112 हीरोज : सतर्कता और संवेदनशीलता से बची ज़िंदगी, तालाब में कूदी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला