सीएम की बात भी अनसुनी! सड़कों पर मवेशियों का कब्जा, हर पल खतरे का अंदेशा
शहर का प्रशासनिक अमला प्रदेश के मुखिया का भी नहीं सुनता है, आवारा मवेशियों को लेकर दिए गए निर्देश को देखकर तो यही लगता है। मंगलवार को ही सीएम विष्णुदेव साय ने बैठक लेकर अधिकारियों को इस समस्या के समाधान के निर्देश दिए। इस निर्देश पर बुधवार को अमल नहीं हुआ। पत्रिका टीम ने शहर के कुछ प्रमुख इलाकों का जायजा लिया।
कई इलाकों में पहले की तरह मवेशीराज कायम रहा। जगह-जगह गाय समेत अन्य मवेशी बीच सड़क या किनारे बैठे नजर आए। वहां से गुजरने वालों को उनसे टकराने की आशंका और बार-बार ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हुई। नगर निगम की टीम ने इन मवेशियों को गोठान या सुरक्षित स्थानों पर नहीं पहुंचाया।
रायपुर के इन इलाकों में लगा रहा जमावड़ा नहीं रखा जा रहा गोठानों में
रायपुर जिले में अधिकांश गोठानों को शासन की ओर से विशेष अनुदान दिया जाता है। इसके बावजूद इन गोठानों में घुमंतू मवेशियों को नहीं रखा जा रहा है। यही कारण है कि बड़ी संया में मवेशी सड़कों पर नजर आ रहे हैं।राजधानी के पुरानी बस्ती, लाखे नगर, कैनाल रोड, वीआईपी रोड, जीई रोड, शंकर नगर, विधानसभा रोड आदि इलाकों में दिनभर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहा। दरअसल बारिश में कीचड़ से बचने और सूखे स्थान की तलाश में मवेशी सड़कों पर बैठ जाते हैं। नगर निगम की टीम दिनभर नदारद रही।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ