छत्तीसगढ़ पुलिस: SSP ने किया 5 निरीक्षकों का तबादला, पूरी लिस्ट देखें
जशपुर | जशपुर जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने 5 निरीक्षकों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। उनके द्वारा किया गया यह बदलाव कानून व्यवस्था सुधारने, साइबर क्राइम पर तेज कार्रवाई करने और आम नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं देने के उद्देश्य से किए गए हैं।
CG Police Transfer: यहां देखें इन 5 निरीक्षकों के नाम
निरीक्षक मोरध्वज देशमुख को प्रभारी साइबर सेल से थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर।
निरीक्षक संतलाल आयाम को थाना प्रभारी बगीचा से साइबर सेल जशपुर।
निरीक्षक गौरव पांडेय को रक्षित केंद्र जशपुर से थाना प्रभारी बगीचा।
निरीक्षक जितेन्द्र ताम्रकार को रक्षित केंद्र जशपुर से थाना प्रभारी कांसाबेल।
निरीक्षक अमित तिवारी को रक्षित केन्द्र जशपुर से साइबर सेल जशपुर।
एसएसपी ने आदेश जारी करने की बताई वजह
CG Police Transfer: एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि यह ट्रांसफर पुलिस के कार्यों में गति लाने, बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने, साइबर अपराधों पर तुरंत कार्यवाही करने साथ नागरिकों को अधिक प्रभावी पुलिस सेवाएं प्रदान करने के लिए किया गया है। ऐसे में आदेश जारी करने के बाद जिले में कानून-व्यवस्था को अब और बेहतर किया जाएगा।
श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास
हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को ना हो कोई परेशानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नहीं चली Aaditya Thackeray की, राज्यसभा जाएंगे Sharad Pawar
पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा