प्रधानमंत्री मोदी के अरुणाचल दौरे से भड़का चीन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अरुणाचल दौरे पर चीन की टिप्पणी को लेकर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम प्रधानमंत्री की अरुणाचल प्रदेश यात्रा के संबंध में चीनी पक्ष की टिप्पणियों को खारिज करते हैं। अरुणाचल प्रदेश राज्य भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।
चीन ने उठाए थे पीएम मोदी के दौरे पर सवाल
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी के अरुणाचल दौरे को लेकर चीन ने भारत के समक्ष विरोध दर्ज कराया था। चीन ने सोमवार को कहा कि पीएम मोदी के पिछले सप्ताह अरुणाचल प्रदेश का दौरा करने को लेकर उसने भारत के समक्ष राजनयिक विरोध दर्ज कराया है और भारत के इस कदम से सीमा विवाद के केवल (और) जटिल होने की बात कही। साथ ही चीन ने इस क्षेत्र पर फिर से अपना दावा जताया।
भारत ने चीन की टिप्पणी पर दी कड़ी प्रतिक्रिया
वहीं, भारत ने चीन के बयान का विरोध दर्ज कराया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम प्रधानमंत्री की अरुणाचल प्रदेश यात्रा के संबंध में चीनी पक्ष की टिप्पणियों को खारिज करते हैं। भारतीय नेता समय-समय पर अरुणाचल प्रदेश का दौरा करते हैं, जैसे वे भारत के अन्य राज्यों का दौरा करते हैं। चीन का इस तरह की यात्राओं या भारत की विकास परियोजनाओं पर आपत्ति करना सही नहीं है।
भारत का अभिन्न अंग हैं अरुणाचल प्रदेश- विदेश मंत्रालय
उन्होंने कहा कि चीन की आपत्ति इस वास्तविकता को नहीं बदलेगी कि अरुणाचल प्रदेश राज्य भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीनी पक्ष को कई मौकों पर इस निरंतर स्थिति से अवगत कराया गया है।
शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश यादव-केशव प्रसाद मौर्य आमने-सामने, डिप्टी सीएम का तीखा हमला
बड़वानी पुनर्वास अधूरा: सरदार सरोवर विस्थापित छोटे बड़दा में पानी के लिए जूझ रहे
समाजवादी पार्टी की नजर दलित वोट बैंक पर, 15 मार्च को सभी जिलों में मनाएगी कांशीराम जयंती
ईरान संकट के बीच खाड़ी की 8 उड़ानें बहाल, कैबिनेट मंत्री बोले- प्रदेशवासी सुरक्षित
राज्यसभा में तेजस्वी नहीं, राजद में दोनों संभावित नामों पर चर्चा तेज़
सोमवार देर रात जली होली, कई जगह आज भी दहन; चंद्रग्रहण के चलते कल खेलेंगे रंग
उत्तराखंड में मौसम अलर्ट: होली के बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना
खाड़ी तनाव का प्रदेश पर असर, चमड़ा-रेडीमेड-मीट समेत कई उत्पादों का निर्यात ठप