ममेरे भाई का अपहरण कर की हत्या, पुलिस फायरिंग में आरोपी मारा गया
बरेली : बरेली के फतेहगंज पश्चिमी के गांव टिटौली निवासी दस साल के आहिल पुत्र सखावत की शाही क्षेत्र के जंगल में ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी उसका फुफेरा भाई 28 वर्षीय वसीम पुत्र नफीस निकला। उसे पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दोनों पैरों में घुटने के नीचे गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी मिलने पर रात में ही एसएसपी अनुराग आर्य ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे थाने पर सखावत ने बेटे आहिल के शाम पांच बजे से लापता होने की सूचना दी। आहिल की तलाश में टीम जुटी। इसी दौरान सखावत के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से दस लाख रुपये की फिरौती मांगने का मैसेज आया। जांच में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली, जिसमें आहिल का फुफेरा भाई वसीम उसे बाइक से शाही की ओर ले जाता दिखा।
आरोपी ने कबूल की वारदात
जांच के बाद वसीम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने आहिल के अपहरण की बात स्वीकार की। कहा कि आहिल के पिता यानि अपने मामा से दस लाख रुपये की फिरौती मांगी। जब उसे पता लगा कि मामा सखावत पुलिस के संपर्क में हैं तो थाना शाही क्षेत्र के गांव विक्रमपुर के जंगल में ले जाकर आहिल की ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी। फिर शव झाड़ियों में छिपा दिया।
बरामदगी के दौरान पुलिस पर किया फायर तो लगी दो गोलियां
पुलिस के मुताबिक जब आरोपी वसीम को घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और आहिल की हत्या में प्रयोग किए गए ब्लेड की तलाश कराने पुलिस झाड़ियों की तरफ ले गई तो उसने बाइक के बैग से तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने अपना बचाव कर आत्मरक्षा में फायरिंग की। इससे वसीम के दोनों पारों में दो गोली लगीं और वह गिर पड़ा। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण
Korba में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले गोरखा नेता, गोरखालैंड की मांग फिर तेज
Chhattisgarh के इन गांवों में 100 साल से नहीं हुआ होलिका दहन
CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: बिना अनुमति बने मैरिज गार्डन, होटलों के बेसमेंट में चल रहे किचन
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त
एमपी में गेहूं MSP पर घमासान: ₹2700 प्रति क्विंटल की मांग ने पकड़ा जोर
Chhattisgarh में दंतेश्वरी मंदिर चोरी कांड का खुलासा
Chhattisgarh में धवईपानी-चिल्फी से सिमगा तक 4-लेन सड़क को हरी झंडी