नाबालिक बहन के साथ चचरे भाई ने किया दुष्कर्म
गोरखपुर । यूपी के गोरखपुर जिले में चचेरे भाई ने अपनी नाबालिक बहन के साथ ही जबरन शारीरिक संबंध बनाया। घर वालों को शक हुआ तो पता चला कि नाबालिक आठ महीने के गर्भ से है। खुलासे के बाद पिता ने थाने में तहरीर देकर भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिक के चचेरे भाई ने मौका पाकर उसे धमकाया और संबंध बनाया। धीरे-धीरे यह सिलसिला आगे बढ़ता गया, क्योंकि लड़की की मां की मौत पहले ही हो चुकी थी। पिता बाहर रहकर मजदूरी करते थे। एक बार संबंध स्थापित होने के बाद चचेरा भाई उसे लगातार डरा-धमका कर संबंध बनाता रहा। रविवार को पेट दर्द की शिकायत पर जब परिजन लड़की को डॉक्टर के पास ले गए तो उसके आठ महीने के प्रेग्नेंट होने की बात पता चली। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। इस बारे में जब बेटी से पूछताछ की तो उसने रोते हुए सारी बात अपने पिता को बता दी। जिसके बाद पिता ने थाने में तहरीर देकर भतीजे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल परीक्षण कराने की बात कही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 मार्च 2026)
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
हरिद्वार में अमित शाह का दौरा, सियासी हलचल तेज़
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप