ग्वालियर में बढ़ता अपराध: आदिवासी महिला की गोली मारकर हत्या, बेटी घायल
ग्वालियर जिले में पुलिस का खौफ बदमाशों में लगता है पूरी तरह खत्म हो गया है। आए दिन शहर में हो रही फायरिंग की घटनाओं के बीच जिले के मोहना थाना क्षेत्र के दौरार गांव में बीती रात एक दबंग ने आदिवासी मां बेटी पर उस समय फायरिंग कर दी। जब वह अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रही थीं। सीने और सिर में गोली लगने से अधेड़ महिला मीराबाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी राजवती घायल हो गई। उसे सीने में गोली लगने के बाद ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
युवती के रिश्तेदार प्रेम सिंह के मुताबिक विष्णु शर्मा नामक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मां बेटी पर हमला किया है। पहले विष्णु मां मीराबाई की बेटी राजवती को अवैध रूप से अपने पास रखे हुए था, लेकिन विष्णु ने एक दिन मां बेटे की झोपड़ी में आग लगा दी। इसके बाद युवती ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। ऐसा युवती राजवती के जीजा प्रेम सिंह का आरोप है। उसका कहना है कि विष्णु शर्मा ने मां बेटी पर फायरिंग की हैश उसके साथ कुछ अन्य लोग भी थे। ऐसा घायल युवती राजवती ने उसे बताया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इस मामले में एएसपी का कहना है कि मौके पर पुलिस बल मौजूद है। फॉरेंसिक टीम को भी वहां रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना मोहना थाना क्षेत्र के दौरार गांव की बताई गई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव