बेटी का लंदन में अकाउंट 60 लाख के गहने
मैनपुरी। (Dimple Yadav Net Worth) सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के पास करीब 15 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति है। इसमें करीब 59 लाख रुपये से अधिक कीमत के गहने शामिल हैं। डिंपल यादव के पास कोई वाहन नहीं है।
बीकॉम शिक्षित डिंपल यादव के हाथ में 5.72 लाख रुपये नकद भी हैं, जबकि पति अखिलेश यादव के पास करोड़ से अधिक की चल संपत्ति और 25 लाख से अधिक की नकदी हाथ में है। कई बैंकों में संचालित खातों में भी लाखों रुपया जमा है।
चार करोड़ से अधिक चल संपत्ति
मंगलवार को नामांकन (Mainpuri Lok Sabha Seat) के साथ सपा प्रत्याशी डिंपल यादव द्वारा दिए गए शपथ पत्र के अनुसार, वर्तमान में उनके पास चार करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति और 10.44 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। डिंपल यादव के पास दो साल पहले 59.76 लाख रुपये के गहने थे, अब भी उतने ही हैं।
उन पर और पति अखिलेश यादव पर कई लाख की देनदारी भी है। 46 वर्षीय डिंपल यादव पर कोई मुकदमा नहीं है। शपथ पत्र के अनुसार, उनके पति अखिलेश यादव पर वर्तमान में करीब 25 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है।
देनदारी भी है डिंपल पर
सपा प्रत्याशी कर्जदार भी हैं, उन पर 74 लाख से अधिक ऋण है, जबकि अखिलेश यादव पर करीब 25 लाख का ऋण है। दो साल पहले उप चुनाव में नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में डिंपल यादव ने 59 लाख के गहने बताए थे, जो आज भी हैं। दोनों के एलआईसी, जनरल इंश्योरेंस आदि में लाखों की धनराशि भी है।
आश्रित अदिति भी लाखों की संपत्ति की मालकिन हैं, इनके खाते में कई लाख जमा है। अन्य आश्रित अर्जुन यादव और टीना पर कोई संपत्ति और नकदी नहीं है। अदिति का लंदन में भी खाता है।
बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण
Korba में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले गोरखा नेता, गोरखालैंड की मांग फिर तेज
Chhattisgarh के इन गांवों में 100 साल से नहीं हुआ होलिका दहन
CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: बिना अनुमति बने मैरिज गार्डन, होटलों के बेसमेंट में चल रहे किचन
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त
एमपी में गेहूं MSP पर घमासान: ₹2700 प्रति क्विंटल की मांग ने पकड़ा जोर
Chhattisgarh में दंतेश्वरी मंदिर चोरी कांड का खुलासा
Chhattisgarh में धवईपानी-चिल्फी से सिमगा तक 4-लेन सड़क को हरी झंडी