होली पर खुशहाली के लिए करें ये उपाय
रंगों का त्योहार होली आने वाला है। उत्साह और उमंग के उत्सव होली को लेकर लोग अपने घरों की साफ-सफाई और अन्य तैयारियों में जुट गए हैं। खुशियों का यह त्योहार आपके जीवन में भी उल्लास के नए रंग भरे, इसके लिए वास्तु में कुछ आसान से उपाय बताए गए हैं।
होली का त्योहार फाल्गुन माह के अंतिम दिन पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस त्योहार पर जब रंग उड़ते हैं तो दिलों की दूरियां भी मिट जाती हैं। इस होली पर घर की सज्जा पर विशेष ध्यान रखें। घर से पुराने कबाड़ को बाहर निकाल दें। घर के मुख्य दरवाजे पर श्रीगणेश की मूर्ति लगाएं। घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में परिवार की फोटो या सूरजमुखी की तस्वीर लगाएं। घर की पूर्व दिशा में उगते हुए सूरज की तस्वीर लगाएं। घर की दक्षिण दिशा में दौड़ते हुए घोड़ों की फोटो लगाएं। घर में रंगाई करा रहे हैं तो दीवारों पर काले रंग का इस्तेमाल करने से बचें। घर की पूर्व दिशा में हरे पौधे रखें। होली के अवसर पर अपने घर में श्रीयंत्र लाएं। इसे घर या दुकान की तिजोरी में स्थापित कर दें। माना जाता है कि ऐसा करने से कभी आर्थिक अभाव नहीं होता। होली पर मोती शंख को घर में लाएं। मान्यता है कि ये जिस भी स्थान पर रखा जाता है, वहां धन का प्रवाह होने लगता है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव