कश्मीर से खत्म होगी सूखी ठंड, आज से शुरू होगी बारिश
श्रीनगर। कश्मीर में 20 दिसंबर से जनवरी के आखिर तक 40 दिनों की अवधि को चिल्लई कलां कहा जाता है। इसका अर्थ बड़ी ठंड होता है। इस दौरान आमतौर पर जमकर बर्फबारी और बारिश होती है, लेकिन इस साल यह पूरी अवधि सूखे में ही गुजर गई। पहाड़ों पर बर्फबारी नहीं हुई और मैदानों में बारिश नहीं हुई। हालांकि अब मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 31 जनवरी से 4 फरवरी तक अच्छी खासी बारिश हो सकती है।
इसके कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। इससे 40 दिनों से चला आ रहा इंतजार खत्म होगा। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव होगा और अब 31 जनवरी से 4 फरवरी तक बारिश होगी। जनवरी में उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और यूपी में बारिश में 99 से 100 फीसदी तक की कमी रही है। हालांकि अब अगला एक सप्ताह बेहतर होगा। मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 7 दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होगी।
वहीं हिमाचल प्रदेश में 31 जनवरी और 1 फरवरी को बारिश होगी। उत्तराखंड में भी 31 तारीख को बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली और यूपी में भी अगले दो दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होगी। दिल्ली में भी बुधवार और गुरुवार को बारिश का अनुमान है। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में तो बारिश के अलावा तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 2 और 3 फरवरी को पर्वतीय इलाकों में अच्छी खासी बर्फबारी भी हो सकती है। हालांकि बारिश के चलते सर्दी में ज्यादा इजाफा नहीं होगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है।
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर घमासान: अधिकृत प्रकोष्ठ संस्था को प्रभार न मिलने से विकास कार्य ठप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति