13 मार्च को लगेगी चुनाव आचार संहिता
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 की चुनाव आचार संहिता 13 मार्च को चुनाव आयोग द्वारा चुनाव तिथियों के ऐलान के साथ ही लग सकती है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यालय ने जो पीएम नरेंद्र मोदी का दौरा कार्यक्रम जारी किया है वह 13 मार्च को ही समाप्त हो रहा है, ऐसे में समझा यही जा रहा है कि पीएम मोदी के दौरे पूर्ण होते ही चुनाव आयोग आम चुनाव की घोषणा कर सकता है। गौरतलब है कि पीएम मोदी का 12 राज्यों का 10 दिनी दौरा 13 मार्च को समाप्त हो रहा है। इससे पहले 6 मार्च को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक रखी गई है। इस बैठक में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहेंगी। ऐसे में उम्मीद जाहिर की जा रही है कि इसी बैठक में भाजपा अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी फाइनल कर जारी कर सकती है। उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद पीएम मोदी का दौरा समाप्त होते ही 13 मार्च की शाम या 14 मार्च की सुबह ही चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर सकता है।
क्या मंडे टेस्ट में पास हुई ‘द केरल स्टोरी 2’? ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की सुस्त हुई रफ्तार; जानें कलेक्शन
अल्लू अर्जुन के भाई के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का मेला, एक्टर रामचरण से लेकर डायरेक्टर एटली तक आए नजर
मध्य प्रदेश से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने युद्ध के चलते रद्द की फ्लाइटें
'उस रात मैं और विजय एक होकर नाचे', रश्मिका ने साझा की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें; देवर और परिवार संग जमकर नाचीं
बीजेपी का आरोप: दिल्ली के साथ धोखा, पंजाब में एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया
यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: बस-कार टक्कर में 6 की मौत, गाड़ी का पिछला हिस्सा चकनाचूर
इंदौर त्रासदी: ड्रेनेज पाइप में घुटने से दो निगमकर्मी मृत, सफाई अभियान हुआ हादसे में बदल
तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष का बयान: कांग्रेस और DMK के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत जारी