दमोह-जबलपुर मार्ग पर बाइक सवार पर गिरा बिजली का तार...
दमोह-जबलपुर मार्ग पर देहात थाना अंतर्गत राजा पटना बैंक के समीप शनिवार दोपहर एक बाइक सवार पर बिजली का तार गिर गया, जिससे उसे करंट लग गया। हाथ व गर्दन में जल गया, तत्काल ही बाइक सवार रूका तो बिजली कंपनी के कर्मचारी लाइन सुधार कर रहे थे। उन्होंने घायल को अस्पताल नहीं पहुंचाया तो घायल खुद ही बाइक से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा और जबलपुर नाका चौकी पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली थाना क्षेत्र के उमा मिस्त्री की तलैया में रहने वाले मुकेश पिता कैलाश चंद गुप्ता 46 ने बताया कि शनिवार दोपहर जबलपुर मार्ग से दमोह की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह राजा पटना बैंक के समीप पहुंचे उनके उपर बिजली का तार गिर गया, जिससे करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। उन्होंने उठकर देखा तो बिजली कर्मचारी सुधार कर रहे थे। लेकिन उन्होंने घायल को अस्पताल नहीं पहुंचाया। बाइक सवार ने हेलमेट लगाया था। इसलिए सिर में कोई चोट नहीं आई।
घायल ने सबसे पहले मोबाइल से बिजली कर्मचारियों का वीडियो बनाया और जबलपुर नाका चौकी पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने कहा कि वह पहले इलाज कराने अस्पताल जाएं। इसलिए घायल मुकेश इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। घायल ने बताया कि उसके उपर जैसे ही बिजली का तार गिरा तो हाथ और गर्दन में करंट लग गया और वह बाइक सहित नीचे गिर गए। हेलमेट लगाए थे इसलिए सिर में करंट नहीं लग पाया।
सामने बिजली कंपनी के कर्मचारी ट्रांसफार्मर में सुधार कर रहे थे उनके द्वारा कोई मदद नहीं की गई तो उन्होंने मोबाइल से इन लोगों का वीडियो बनाया और पुलिस को सूचना देने के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। घायल ने मांग की है कि लापरवाह बिजली कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह देख लिया कि मेंरे उपर बिजली का तार गिरने से करंट लग गया है, इसके बाद भी उन्होंने उठाना भी उचित नहीं समझा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव