गाजियाबाद में 2 स्थानों पर मुठभेड़, 3 बदमाश घायल
गाजियाबाद । गाजियाबाद में 2 स्थानों पर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई। इसमें 3 बदमाश गोली लगने से घायल हुए। इन बदमाशों के खिलाफ आसपास के थानों में लूट-चोरी के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। इसमें 2 बदमाश ऐसे हैं जो दिल्ली में रहते थे और लूटपाट करते थे।
एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि यहां के वसुंधरा इलाके में 17 जुलाई को एक महिला से बाइक सवार 2 बदमाशों ने चेन लूट ली थी। इस मामले में थाना इंदिरापुरम पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की गई। इसी दिन बाइक सवार दो बदमाशों ने अभयखंड में भी एक बुजुर्ग महिला से कुंडल और चेन लूट ली थी। गाजियाबाद में दूसरी मुठभेड़ ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के खानपुर तिराहा पर हुई। यहां भी गोली लगने से एक बदमाश घायल हुआ। जिसकी पहचान गौरव निवासी बागपत के रूप में हुई। इससे बिना नंबर की एक बाइक और तमंचा बरामद किया गया है।
अमित शाह का हमला: तुष्टिकरण से नहीं होगा बंगाल का विकास, 8 लाख करोड़ के कर्ज में डूबा राज्य
MP में जांच आयोगों की रिपोर्ट पर सुस्ती, 7 प्रतिवेदन अब तक विधानसभा में लंबित
यात्रीगण ध्यान दें! होली पर AI से कम होगा ट्रेनों का इंतजार, जानें कैसे मिलेगी राहत
बड़वानी में कृषि कैबिनेट पर सियासत तेज, उमंग सिंघार का बड़ा बयान
होलिका दहन आज या कल? जानिए सही तिथि, भद्रा काल और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी
बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण
Korba में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले गोरखा नेता, गोरखालैंड की मांग फिर तेज