सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, कई नक्सली घायल
बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित बोड़गा के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ की क्रॉस फायरिंग की चपेट में आकर एक महिला जख्मी हो गई है। जख्मी महिला को जवानों ने सीएचसी लाकर उपचार कराया। यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए डिमरापाल जगदलपुर रेफर किया गया है।पुलिस ने बताया कि बोड़गा के जंगल मे भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर मंगलवार को डीआरजी व एसटीएफ की संयुक्त पार्टी बोड़गा ताकीलोड़ व उसपरि की ओर निकली हुई थी। बुधवार की दोपहर तीन बजे के करीब बोड़गा के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।इस मुठभेड़ के क्रॉस फायरिंग की चपेट में आने से बोड़गा निवासी 44 वर्षीय महिला राजे ओयाम को गोली लगने से वह घायल हो गई। पीड़ित की मदद के लिये जवान पहुंचे और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ में प्राथमिक उपचार कराया। फिर यहां से बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल जगदलपुर के लिये रेफर कर दिया गया हैं।पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के कुछ नक्सलियों के घायल होने की खबर मिली है। घटना स्थल की सर्चिंग करने पर जवानों ने भारी मात्रा विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य व रोजमर्रा के सामान बरामद किये हैं।
नियाज़ खान का बड़ा दावा, अली खामेनेई को मरवाने में सऊदी अरब का हाथ?
अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति