क्वेटा में मस्जिद के पास हुआ विस्फोट, एक की हुई मौत; 12 लोग घायल
सोमवार को क्वेटा में एक मस्जिद के पास हुए विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। सभी 12 घायलों में से पांच सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। विस्फोट के बाद, घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी चिकित्सा सुविधाओं में ले जाया गया।
एआरवाई न्यूज के अनुसार, कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी।
विस्फोट का यह पहला मामला नहीं
इस क्षेत्र में यह पहला ऐसा विस्फोट नहीं है। प्रांत में हाल ही में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है। एआरवाई न्यूज के मुताबिक, फरवरी में बलूचिस्तान के पिशिन क्षेत्र में एक राजनीतिक दल के कार्यालय के बाहर हुए विस्फोट में कम से कम 12 लोग मारे गए और 25 घायल हो गए। इसी तरह, बलूचिस्तान के किला सैफुल्लाह में जेयूआई-एफ चुनाव कार्यालय के पास हुए विस्फोट में कम से कम 12 लोग मारे गए और कई घायल हो गए।
नियाज़ खान का बड़ा दावा, अली खामेनेई को मरवाने में सऊदी अरब का हाथ?
अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू