फेमस टीवी एक्टर मोहित मलिक ने लिया नया घर, कहा......
'बातें कुछ अनकही-सी', 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' जैसे कई टीवी शोज से घर-घर में पहचान बनाने वाले मोहित मलिक ने हाल ही में नया घर लिया है. गुड़ी पड़वा और पहले नवरात्रि के दिन मोहित मलिक और उनकी पत्नी अदिति मलिक नए घर में शिफ्ट हुए हैं. इस मौके पर एक्टर ने नए घर की झलक फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है.
मोहित मलिक और अदिति मलिक नए घर में हुए शिफ्ट
मोहित मलिक ने गुड़ी पड़वा और पहले नवरात्रि पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में कई फोटोज शेयर की हैं. जहां वह और उनकी फैमिली नए घर में आने से पहले पूजा करते दिख रहे हैं. तस्वीरों में मोहित मलिक माथे पर टीका लगाए और व्हाइट कलर का कुर्ता-पजामा पहने नजर आ रहे हैं, वहीं एक्टर की वाइफ अदिति मलिक रेड कलर का प्रिंटेड सूट पहने बेटे के साथ दिखाई दे रही हैं. मोहित ने एक अन्य फोटो भी शेयर की है, जिसमें वह वाइफ अदिति के साथ पोज करते दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो के साथ मोहित ने कैप्शन में लिखा- 'नए घर में शिफ्ट करने के बाद बहुत थक गए हैं लेकिन फोटो और आपके लिए नकली हंसी'. मोहित मलिक के नए घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
मोहित मलिक का वर्कफ्रंट
मोहित मलिक ने टीवी शो मिली से अपने करियर की शुरुआत की थी. फिर एक्टर ने बेटियां अपनी या पराया धन, परी हूं मैं, बनूं मैं तेरी दुल्हन, गोद भराई, दुर्गेश नदिनी, कुल्फी कुमार बाजेवाला और कुछ बातें अनकही-सी जैसे कई टीवी शोज में काम किया. कुछ बातें अनकही-सी में मोहित मलिक आखिरी बार दिखाई दिए थे. इस सीरियल को खूब टीआरपी और सक्सेस मिली थी. हालांकि मेकर्स ने इस सीरियल को कुछ ही समय में बंद कर दिया था.
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
जबलपुर का सबसे लंबा फ्लाईओवर बना बर्थडे पार्टी और रील्स का अड्डा
Ambikapur में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या, इलाके में दहशत
T20 WC Knockout Stats: टी20 विश्वकप के नॉकआउट में किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट, किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के?
जल जीवन मिशन को नई रफ्तार, केंद्र से 8 हजार करोड़ की उम्मीद; 1.15 करोड़ घरों तक नल-जल लक्ष्य
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो