पटाखा फैक्ट्री में आग, 8 की मौत
भिवाड़ी। राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में 8 लोग जिंदा जल गए। उनके शव निकाल लिए गए हैं। 1 मजदूर अब भी फंसा है। घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। हादसा खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया- पुलिस को गश्त के दौरान घटना का पता चला। तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया। इस फैक्ट्री में केमिकल के साथ पटाखे भी बनाए जाते थे। फैक्ट्री मालिक का नाम राजेंद्र है। खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह मौजूद हैं। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। भिवाड़ी एसपी और एडीएम भी जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं।
बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण
Korba में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले गोरखा नेता, गोरखालैंड की मांग फिर तेज
Chhattisgarh के इन गांवों में 100 साल से नहीं हुआ होलिका दहन
CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: बिना अनुमति बने मैरिज गार्डन, होटलों के बेसमेंट में चल रहे किचन
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त
एमपी में गेहूं MSP पर घमासान: ₹2700 प्रति क्विंटल की मांग ने पकड़ा जोर
Chhattisgarh में दंतेश्वरी मंदिर चोरी कांड का खुलासा
Chhattisgarh में धवईपानी-चिल्फी से सिमगा तक 4-लेन सड़क को हरी झंडी