'मालिक' का फर्स्ट लुक जारी, राजकुमार राव की नई एक्शन थ्रिलर फिल्म
एक्टर राजकुमार राव इन दिनों 'स्त्री 2' की सफलता के चलते छाए हुए हैं. इस बीच उनका बर्थडे भी है. वह 40 साल के हो गए हैं. इस मौके पर राजकुमार राव ने धमाकेदार एक्शन थ्रिलर फिल्म का ऐलान कर दिया है. इस फिल्म का नाम 'मालिक' है, जिसका फर्स्ट लुक भी सामने आया है.
डेढ़ बीघा जमीन, बोस: डेड/अलाइव और 'भक्षक' जैसी फिल्में बनाने वाले पुलकित 'मालिक' को डायरेक्ट कर रहे हैं. राजकुमार ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें वह एक जीप के ऊपर AK-47 थामे खड़े नजर आ रहे हैं. पोस्टर में उनके सामने ट्रकों की कतार भी दिखाई दे रही है.
पहली बार राजकुमार राव करेंगे एक्शन
पोस्टर पर लिखा है, मालिक... पैदा नहीं हुए तो क्या, बन तो सकते हैं. उन्होंने कैप्शन दिया, 'मालिक' की दुनिया में आपका स्वागत है, शूटिंग शुरू हो चुकी है, जल्दी ही मुलाकात होगी. यह पहली बार होगा जब राजकुमार राव किसी एक्शन थ्रिलर में गैंगस्टर की भूमिका निभाते नजर आएंगे.
'मालिक' की शूटिंग
फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है, जिसे भारत के विभिन्न स्थानों पर शूट किया जाएगा. 'मालिक' का निर्माण कुमार तौरानी ने टिप्स फिल्म्स के बैनर तले और जय शेवक्रमणी की नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के तहत किया है.
राजकुमार राव की जर्नी
2010 में अपने डेब्यू के बाद से, राजकुमार ने 30 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया है और उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार सहित कई सम्मानों से नवाज़ा गया है. मगर ये पहला मौका होगा कि वह एक्शन फिल्म में गैंगस्टर की भूमिका निभाते दिखेंगे.
मोहन सरकार का महिला अधिकारियों पर भरोसा, 17 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
अमेरिका में ज्वालामुखी का विस्फोट, 1000 फीट तक उगल रहा लावा
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, एक भारतीय समेत 4 लोग घायल
भोपाल मेट्रो टनल निर्माण की तैयारी तेज, पुट्ठा मिल में 20 मीटर नीचे उतरेगी ईपीबी मशीन
बालोद जंबूरी कार्यक्रम पर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस ने टेंडर में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
मानपुर के पास फार्महाउस पर पुलिस का छापा, 18 जुआरी गिरफ्तार, 13 लाख नकद जब्त
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की बढी मुश्किल, उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई को दिए जांच के आदेश
मिडिल ईस्ट तनाव से रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले टूटी भारतीय मुद्रा
छत्तीसगढ़ विधानसभा में शराब मुद्दे पर गरमाई राजनीति, पक्ष-विपक्ष में नोंकझोंक
रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने की आत्महत्या, एंटी नक्सल ऑपरेशन में थे तैनात