गैरी कर्स्टन: पाकिस्तान क्रिकेट की समस्याएँ, सुधार की आवश्यकता
विश्व क्रिकेट में एक समय पाकिस्तान टीम का जलवा हुआ करता था। हालांकि, हाल के समय में पाकिस्तान क्रिकेट बुरे दौर से गुजर रहा है। बाहर तो दूर इस टीम का अपने घर में टेस्ट सीरीज जीतना भी मुश्किल हो रहा है। अब टीम के कोच गैरी कर्स्टन ने पाकिस्तान क्रिकेट के पुराने दिन लौटाने के बीड़ा उठाया है और इसके लिए उन्होंने खिलाड़ियों के सामने तीन शर्तें रखी हैं। पाकिस्तान के पास दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाज हुआ करते थे, एक से एक बल्लेबाज थे। वसीम अकरम, वकार यूनिस, शोएब अख्तर, इमरान खान, जहीर अब्बास, जावेद मियांदाद जैसे महान खिलाड़ी इसी देश से निकले। ये लिस्ट काफी लंबी है, लेकिन मौजूदा समय में पाकिस्तान में इस तरह के खिलाड़ी दिखाई नहीं दे रहे हैं और जो प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं वो अपना 100 परसेंट नहीं दे रहे है।
पाकिस्तान के बुरे प्रदर्शन की एक वजह टीम में गुटबाजी बताई जा रही है और इसी को दूर करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कनेक्शन कैम्प का आयोजन किया। जिसमें कोच के अलावा कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन सभी ने इस कैम्प में मिलकर बात की और पाकिस्तान क्रिकेट के दिन सुधारने को लेकर रोड-मैप तैयार किया। इस दौरान सीमित ओवरों की टीम के कोच कर्स्टन ने खिलाड़ियों के सामने तीन शर्तें रखीं। कर्स्टन ने खिलाड़ियों से, पेशेवर रैवये, स्वाभिमान और एकता की मांग की है।
कर्स्टन ने कहा कि हर कोई चाहता है कि पाकिस्तान की टीम सफल हो लेकिन इसके लिए कुछ कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हम सभी एक सफल टीम चाहते हैं। हम चाहते हैं कि टीम हर चीज में अच्छा करे। इसका कोई कारण नहीं है कि वो ऐसा क्यों न करे। ये काफी टैलेंटेड टीम है। लेकिन आपको सफल होने के लिए कुछ कदम उठाने होते हैं। हमारा ध्यान इसी पर है। हम जानते है कि हमें देश के सिस्टम को बदलने की जरूरत है। टीम में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा है।"
महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर उसी राह पर Nitish Kumar, क्या Narendra Modi सरकार में मिल सकती है बड़ी भूमिका?
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई
रायपुर ग्रामीण में खूनी होली, आरंग-खरोरा-बरबंदा में तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकूबाजी
Laxmi Verma ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन, Vishnu Deo Sai सहित कई नेता रहे मौजूद
पश्चिम एशिया संघर्ष लंबा खिंचा तो क्या होगा? इस रिपोर्ट ने जताई ऐसी आशंका