बारानगर में सीएनजी पंप से गैस रिसाव, इलाके में मचा हड़कंप
गोरखपुर । नगर पंचायत के गोला-बड़हलगंज मार्ग स्थित बारानगर ऑटोमोबाइल परिसर में शनिवार शाम सीएनजी पंप से अचानक गैस रिसाव हुआ। पंप में लगी गैस तेजी से आसपास के इलाके में फैल गई, जिससे आसपास के लोग डर के कारण इधर-उधर भागने लगे। घटना के समय पंप उद्घाटन की तैयारी चल रही थी। मुख्य लाइन को बंद कर आपूर्ति रोकने के बाद स्थिति सामान्य हुई। एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक पर रखे सिलेंडर से गैस भरते समय पाइप छूट गई थी, जिससे रिसाव हुआ। इससे पहले शुक्रवार को भी थोड़ी देर के लिए गैस लीक हुई थी, जिसे तुरंत बंद कर सुधार किया गया था। शनिवार को पूरे दिन सुधार कार्य के बाद आपूर्ति शुरू की गई थी, लेकिन गैस फिर रिसाव करने लगी। रिसाव के दौरान आसपास के लोग अपने मकान खाली करने की तैयारी में जुट गए। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। टोरेंट गैस के अधिकारियों के अनुसार पंप में अभी सुधार कार्य चल रहा है। पाइपलाइन अभी पूरी तरह नहीं बिछ पाई है, इसलिए सिलेंडरों के जरिए आपूर्ति की जा रही थी। तीन वर्षों से पंप का निर्माण चल रहा है। अधिकारियों ने कहा कि सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण
Korba में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले गोरखा नेता, गोरखालैंड की मांग फिर तेज
Chhattisgarh के इन गांवों में 100 साल से नहीं हुआ होलिका दहन
CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: बिना अनुमति बने मैरिज गार्डन, होटलों के बेसमेंट में चल रहे किचन
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त
एमपी में गेहूं MSP पर घमासान: ₹2700 प्रति क्विंटल की मांग ने पकड़ा जोर
Chhattisgarh में दंतेश्वरी मंदिर चोरी कांड का खुलासा
Chhattisgarh में धवईपानी-चिल्फी से सिमगा तक 4-लेन सड़क को हरी झंडी