गूगल भ्रामक खबरों पर लगाएगी रोक
मुंबई । दिग्गज कंपनी गूगल ने शक्ति, इंडिया इलेक्शन फैक्ट-चेकिंग कलेक्टिव नाम से एक नई व्यवस्था शुरू की है। 2024 के आम चुनाव से ठीक पहले शु्क्रवार से शुरू हुई इस पहल का मकसद ऑनलाइन माध्यम से डीपफेक सहित भ्रामक जानकारियों एवं सामग्री का प्रसार रोकना है। शक्ति, इंडिया इलेक्शन फैक्ट-चेकिंग कलेक्टिव देश में समाचार प्रकाशकों एवं तथ्यों की जांच करने वाली इकाइयों का समूह है। डेटालीड्स मिसइन्फॉर्मेशन कॉम्बैट अलायंस पूरे भारत में शुरू की गई इस पहल की अगुआई तथ्यों की जांच करने वाले अन्य समूहों की मदद से करेगा। इस पहल को गूगल न्यूज इनिशिएटिव (जीएनआई) का भी समर्थन प्राप्त होगा। इस नई व्यवस्था पर गूगल ने कहा कि भारत में आम चुनाव समाप्त होने तक यह पहल स्वतंत्र फैक्ट चेकर एवं भारतीय भाषाओं में सामग्री प्रकाशित करने वाले लोगों एवं समूहों को एक दूसरे से जोड़ेगी। इससे उन्हें चुनाव से जुड़े तथ्यों की जांच और सही जानकारी साझा करने के लिए एक मंच मिल जाएगा। इससे डीपफेक, भ्रामक खबरों की जांच और इन पर अंकुश लगाने में समय बचाने में मदद मिलेगी। गूगल ने कहा कि वीडियो सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं एवं प्रारूपों में तथ्यों की जांच के बाद प्रामाणिक जानकारियां साझेदार समाचार प्रकाशकों के साथ साझा करने में मदद मिलेगी।
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
झंग बिरादरी में 120 साल पुरानी परंपरा: होली पर रामलीला का अनोखा आयोजन, पाकिस्तान से जुड़ा इतिहास
Surguja में भाजपा नेता के बेटे की फर्म समेत दो दुकानों में चोरी
The Hundred: नीलामी में 14 पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल, क्या भारतीय फ्रेंचाइजी लगाएंगी बोली या फिर होगी किरकिरी?
शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश यादव-केशव प्रसाद मौर्य आमने-सामने, डिप्टी सीएम का तीखा हमला