सरकार ने सेल और एनएमडीसी के तीन निदेशकों को निलंबित किया
नई दिल्ली । इस्पात मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल के दो बोर्ड स्तर के अधिकारियों और लौह अयस्क कंपनी एनएमडीसी के एक निदेशक को निलंबित कर दिया है। सेल ने शेयर बाजार को बताया कि उसने आचार संहिता के उल्लंघन के लिए 26 अन्य अधिकारियों को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कंपनी ने कहा कि इस्पात मंत्रालय ने 19 जनवरी, 2024 के अपने पत्रों के जरिए भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड के आचरण, अनुशासन और अपील नियम, 1977 के नियम 20 के उप-नियम (1) द्वारा दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए वीएस चक्रवर्ती, निदेशक (वाणिज्यिक) और ए केतुलसियानी, निदेशक (वित्त) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस्पात मंत्रालय के एक अन्य उपक्रम एनएमडीसी ने भी कहा कि उसके बोर्ड स्तर के अधिकारी वी सुरेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कंपनी ने कहा कि इस्पात मंत्रालय ने एनएमडीसी लिमिटेड के निदेशक (वाणिज्यिक) वी सुरेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सेल ने एक अलग बयान में कहा कि यह मामला लोकपाल के निर्देशानुसार की जा रही कुछ जांचों से संबंधित है।
अमित शाह का हमला: तुष्टिकरण से नहीं होगा बंगाल का विकास, 8 लाख करोड़ के कर्ज में डूबा राज्य
MP में जांच आयोगों की रिपोर्ट पर सुस्ती, 7 प्रतिवेदन अब तक विधानसभा में लंबित
यात्रीगण ध्यान दें! होली पर AI से कम होगा ट्रेनों का इंतजार, जानें कैसे मिलेगी राहत
बड़वानी में कृषि कैबिनेट पर सियासत तेज, उमंग सिंघार का बड़ा बयान
होलिका दहन आज या कल? जानिए सही तिथि, भद्रा काल और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी
बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण
Korba में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले गोरखा नेता, गोरखालैंड की मांग फिर तेज