बच निकला हमास का आतंकी याह्या सिनवार, इजरायली सेना ने ढहाई सुरंग
तेल अवीव । इजरायली सेना ने हमास के सबसे बड़े आतंकी याह्या सिनवार के गढ़ मे सेंध लगाई है। हालांकि वह बच निकला है, लेकिन जिस सुरंग में उसका ठिकाना था, उसे ढहा दिया गया है। इस तरह से इजरायली सेना को एक बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले में आईडीएफ ने शुक्रवार को कहा कि उसके सैनिकों ने उत्तरी गाजा में हमास आतंकी याह्या सिनवार के एक गुप्त अपार्टमेंट का पता लगा लिया है। इसने नीचे एक बड़ी सुरंग प्रणाली है, जिसे ध्वस्त कर दिया गया। आईडीएफ का दावा है कि वह लगातार याह्या सिनवार के करीब पहुंच रहा है। हालांकि अभी भी हमास लीडर सेना की पकड़ से दूर बना हुआ है। 14वीं आर्मड ब्रिगेड ने शुक्रवार को गाजा शहर के बाहरी इलाकों में ठिकाने वाले अपार्टमेंट का पता लगाया। बाद में इसकी जांच के दौरान एक सुरंग शाफ्ट भी मिला।
आईडीएफ ने कहा कि उसे अपार्टमेंट में महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं, जिससे यह निष्कर्ष निकलता है कि सिनवार इसे ठिकाने के तौर पर इस्तेमाल कर रहा था। सुरंग का शाफ्ट करीब 20 मीटर गहरा था। सुरंग कई शाखाओं में बंटी थी, जिसकी लंबाई 218 मीटर थी। अंडरग्राउंड टनल में एयर फिल्टर, पाइपलाइन, विश्राम और प्रार्थना कक्ष और अन्य उपकरण थे। हमास के आतंकी लंबे समय तक इन बिलों में छिपे रहें, इसलिए यह सारी व्यवस्था की गई थी। इजरायल पर 7 अक्टूबर के हमले के बाद पहली बार सिनवार ने अपना सार्वजनिक बयान जारी किया। इसमें हमास की उपलब्धियों के बारे में बताया गया। सिनवार के बयान से पहले इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने नए सिरे से धमकी जारी की थी।
रक्षा मंत्री ने कहा था कि सिनवार जल्द ही हमारी बंदूकों के सामने होगा। 18 दिसंबर को इजरायली मीडिया की ओर से आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि हाल के दिनों में सेना दो सुरंगों तक पहुंचने में कामयाब रही, जहां पहुंचने से ठीक पहले सिनवार छिपा था। दिसंबर 14 को बाइडेन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा कि यह कहा जा सकता है कि सिनवार के गिनती के दिन बचे हैं। युद्ध शुरू होने के बाद से ही सिनवार खान यूनिस में छिपा है। 1989 में दो इजरायली सैनिकों के अपहरण और हत्या के लिए इजरायल द्वारा चार आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ
विदिशा के डायल 112 हीरोज : सतर्कता और संवेदनशीलता से बची ज़िंदगी, तालाब में कूदी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला