हंसिका और सोहेल ने मनाई शादी की सालगिरह
मुंबई। अभिनेत्री हंसिका मोटवानी और उनके पति सोहेल कथूरिया अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई। हंसिका ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर पति सोहेल के साथ प्यार भरी तस्वीरें शेयर कीं, जिससे उनके फैंस और साथी कलाकार भी उनकी खुशियों में शामिल हो गए।
हंसिका ने इंस्टाग्राम पर सोहेल को सालगिरह की शुभकामनाएं देते हुए एक सुंदर तस्वीरों की सीरीज साझा की। तस्वीरों में दोनों को साथ में खास पल बिताते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में दोनों समंदर के किनारे खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वे एक-दूसरे के साथ लापरवाही से मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। हंसिका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “दूसरी सालगिरह मुबारक बेब, अभी बहुत कुछ बाकी है, आपको प्यार।“ हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया ने 4 दिसंबर 2022 को राजस्थान की राजधानी जयपुर के मुन्दोता फोर्ट में शाही अंदाज में शादी की थी। उनकी शादी पर एक डॉक्यूमेंट्री शो भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुआ था, जिसका नाम ‘लव, शादी, ड्रामा’ था। इस डॉक्यूमेंट्री में हंसिका और सोहेल की प्रेम कहानी और शादी की तैयारी के काफ़ी दिलचस्प पहलुओं को दिखाया गया है। हंसिका और सोहेल की दोस्ती की शुरुआत 2006 में हुई थी, जब सोहेल, हंसिका की एक दोस्त के पति थे।
दोनों एक डेस्टिनेशन वेडिंग में मिले थे, जिसमें हंसिका भी शामिल हुई थीं। हालांकि, इस दोस्ती के बाद कुछ लोग उन पर दोस्त का घर तोड़ने का आरोप भी लगा चुके थे, लेकिन दोनों ने अपनी जिंदगी के इस नए अध्याय को प्यार और समर्थन के साथ शुरू किया। हंसिका के करियर की बात करें तो उन्होंने बाल कलाकार के रूप में ‘शाका लाका बूम बूम’ से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री के साथ ही बॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ी। वह फिल्म ‘कोई मिल गया’ में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा के साथ बाल कलाकार के रूप में नजर आई थीं। इसके अलावा हंसिका ने राजमहल, आपका सुरूर, जागो और हवा जैसी फिल्मों में भी अपनी अभिनय की छाप छोड़ी है।
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया मालामाल, BCCI देगा ₹131 करोड़
महासमुंद के स्कूल में परिजनों ने जड़ा ताला, शिक्षिका पर फूटा गुस्सा
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, गेहूं पर ₹40 और उड़द पर ₹600 बोनस
इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज मामले में आरिफ मसूद को बड़ी राहत
टी20 विश्वकप 2026 के 20 बड़े आंकड़े: छक्कों-शतकों की बरसात, बुमराह का जलवा
एमपी में दिखने लगा ईरान-इज़राइल युद्ध का असर, भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर पर रोक
हिंसा के बाद पश्चिम गारो हिल्स में कर्फ्यू लागू
पावर कंजम्प्शन में उछाल: फरवरी में देश की बिजली खपत 133 अरब यूनिट पहुंची
ट्रंप प्रशासन से टकराई एआई कंपनी एंथ्रोपिक, पेंटागन के खिलाफ अदालत पहुंचा मामला