अमेरिकी भागीदार के साथ नई इलेक्ट्रिक बाइक बना रही हीरो मोटोकॉर्प
नई दिल्ली । हीरो मोटोकॉर्प अपनी अमेरिकी भागीदार जीरो मोटरसाइकिल्स के साथ एक नई इलेक्ट्रिक बाइक का विकास कर रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। कैलिफोर्निया की कंपनी जीरो मोटरसाइकिल्स इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और पावरट्रेन में विशेषज्ञता रखती है। सितंबर, 2022 में हीरो मोटोकॉर्प के निदेशक मंडल ने कंपनी में छह करोड़ अमेरिकी डॉलर तक के इक्विटी निवेश को मंजूरी दी थी। वर्ष 2023 में कंपनियों ने प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक के विकास के लिए सहयोग की घोषणा की थी। हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने एक विश्लेषक कॉल में कहा कि जहां तक ईवी मोटरसाइकिल की बात है तो हम जीरो मोटरसाइकिल्स के साथ साझेदारी में इसका विकास कर रहे हैं, यह मध्यम वजन खंड में आएगी। उन्होंने कहा कि यह अग्रिम चरण में है। हमने अभी तक इसके लिए समयसीमा की घोषणा नहीं की है, लेकिन हम कुछ ऐसा देख रहे हैं जो बहुत दूर नहीं होगा।
एमपी में दिखने लगा ईरान-इज़राइल युद्ध का असर, भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर पर रोक
हिंसा के बाद पश्चिम गारो हिल्स में कर्फ्यू लागू
पावर कंजम्प्शन में उछाल: फरवरी में देश की बिजली खपत 133 अरब यूनिट पहुंची
ट्रंप प्रशासन से टकराई एआई कंपनी एंथ्रोपिक, पेंटागन के खिलाफ अदालत पहुंचा मामला
सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल: चांदी ₹9250 महंगी, सोना ₹1.62 लाख पर
हरे निशान के साथ खुला बाजार: BSE Sensex 656 अंक उछला, NSE Nifty 50 24,200 के पार
बेटे के साथ हुए व्यवहार पर बोले संजू सैमसन के पिता—उम्मीद है अब ऐसा नहीं होगा
लोक निर्माण विभाग की महिला कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी
टी20 वर्ल्ड कप में दो बार फाइनल हारने वाले देश, खिताब के करीब पहुंचकर भी रह गए खाली हाथ