खाली जमीन पर बसी अवैध बस्ती हटाई गई
इंदौर । नगर निगम ने शनिवार को प्रोफेसर काॅलोनी की जमीन पर बसी अवैध बस्ती को हटाया। यहां दूसरी बार अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम का अमला पहुंचा था। दो माह पहले अतिक्रमण हटाने पर काफी विवाद हुआ था। इसे देखते हुए इस बार पुलिस बल भी मौके पर मौजूद थे। तीन दिन पहले अफसरों ने बस्ती में जाकर कब्जे हटाने का अल्टीमेटम दिया था। इसके बावजूद कब्जे नहीं हटाए गए थे।भंवरकुआ चौराहे पर सुबह आठ बजे ही जेसीबी और 30 से ज्यादा श्रमिकों के साथ अफसर प्रोफेसर काॅलोनी जा पहुंचे। यहां जमीन के खुले हिस्से पर लोगों के कब्जे कर रहना शुरू कर दिया था। यहां 20 से ज्यादा निर्माण हो गए थे। अफसरों नेे जमीन पर बसे लोगों से सामान हटाने के लिए आधे घंटे की मोहलत दी।कब्जेधारी बारिश के मौसम का हवाला देकर थोड़े दिन का समय मांगने लगे, लेकिन अफसरों ने कहा कि पहले भी इस जमीन से आप लोगों को हटाया गया, फिर बार-बार यहां कब्जा क्यों करने आ जाते है। अफसर जब नहीं माने तो अतिक्रमणकारियों ने सामान समेटना शुरू कर दिया। इसके बाद आधे घंटे में 20 से ज्यादा झुग्गियों को हटाया गया।
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें