चीन से बढ़ते इस्पात आयात का मुनाफे पर पड़ रहा असर: सज्जन जिंदल
नई दिल्ली । जेएसडब्ल्यू स्टील के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने कहा कि चीन से बढ़ते इस्पात आयात का घरेलू कंपनियों की कमाई पर नेगेटिव असर पड़ रहा है। कंपनी की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में जिंदल ने कहा कि कई देशों ने इस्पात आयात के खिलाफ पहले ही कदम उठाए हैं और भारतीय इस्पात उद्योग भी समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए सरकार के साथ बातचीत कर रहा है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में घरेलू इस्पात की मांग में 13.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो आर्थिक वृद्धि से अधिक है। यह बुनियादी ढांचे के विकास और प्रमुख इस्पात-उपभोक्ता क्षेत्रों की मजबूत मांग के कारण संभव हुआ है। जेएसडब्ल्यू स्टील के वित्त वर्ष 2023-24 के व्यावसायिक आंकड़े साझा करते हुए जिंदल ने कहा कि कंपनी ने इस अवधि में 92 प्रतिशत क्षमता उपयोग के साथ अपना उच्चतम कच्चा इस्पात उत्पादन प्राप्त किया। कंपनी ने अपने उत्पादन और बिक्री के लक्ष्य को 100 प्रतिशत पूरा किया। परिचालन से इसका राजस्व 1,75,006 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जिसमें ब्याज, कर, मूल्यह्रास और कर पूर्व आय की कमाई 28,236 करोड़ और कर के बाद का मुनाफा 8,973 करोड़ रहा। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 7.30 रुपए प्रति शेयर के लाभांश की सिफारिश की है, जिसे शेयरधारकों की मंजूरी प्राप्त करनी होगी। इसके अतिरिक्त, कंपनी की योजना वित्त वर्ष 2030-31 तक भारत में अपनी क्षमता को 5 करोड़ टन प्रति वर्ष तक बढ़ाने की है।
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, नामांकन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे
पुलिस महकमे में हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर मनाई होली
महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर उसी राह पर Nitish Kumar, क्या Narendra Modi सरकार में मिल सकती है बड़ी भूमिका?
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई
रायपुर ग्रामीण में खूनी होली, आरंग-खरोरा-बरबंदा में तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकूबाजी