भारत ने यूक्रेन को हथियार किए सप्लाई ....पुतिन नाराज
नई दिल्ली। भारत सरकार ने उन रिपोर्टों को सिरे से खारिज किया हैं, जिसमें दावा किया गया था कि भारत ने यूरोप के माध्यम से यूक्रेन को हथियार सप्लाई किए थे। हाल ही में रूसी सरकार से जुड़े कुछ समाचार पत्रों में दावा किया गया था कि यूक्रेन रूस के खिलाफ जिस आर्टिलरी (गोला-बारूद) का इस्तेमाल कर रहा है, उन हथियारों को भारत ने निर्यात किया है।
विदेश मंत्रालय ने उन रिपोर्ट्स का खंडन कर कहा है कि हम स्पष्ट रूप से कह सकते हैं कि हमने कोई भी हथियार या गोला-बारूद यूक्रेन को सप्लाई नहीं किया है। रूस ने भारत के सामने यह मुद्दा तब उठाया है, जब हाल ही में कई रिपोर्टों में दावा किया गया कि भारत, यूक्रेन को 155 मिमी आर्टिलरी शेल्स सप्लाई कर सकता है। दावा किया गया हैं कि भारत हथियार डीलरों के माध्यम से या किसी भागीदार देश की सहायता से यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने की संभावना को तलाश रहा है।
रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चूंकि, यूक्रेन को गोला-बारूद की सप्लाई करने वाले देशों में भारत शामिल नहीं है। इसमें भारत ने स्लोवेनिया या पोलैंड के माध्यम से अपने हथियारों को यूक्रेन भेजा था। सूत्रों के मुताबिक, भारत से यह हथियार यूक्रेन ने नहीं बल्कि किसी तीसरे देश ने खरीदे थे। इसकी संभावना है कि एक पश्चिमी देश ने भारत से 155 मिमी आर्टिलरी के गोले खरीदे और यूरोपीय देश के रास्ते यूक्रेन को सप्लाई किया। जिस देश ने भारत से यह हथियार खरीदा है, वह नाटो का सदस्य भी है। रूस की ओर से भारत पर लगे आरोपों को भारतीय विदेश मंत्रालय ने सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने उन रिपोर्टों का खंडन किया है कि भारत ने यूक्रेन को गोला-बारूद निर्यात किए थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, हम स्पष्ट रूप से कह सकते हैं कि हमने कोई भी आर्टिलरी यूक्रेन को सप्लाई नहीं किया है।
बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण
Korba में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले गोरखा नेता, गोरखालैंड की मांग फिर तेज
Chhattisgarh के इन गांवों में 100 साल से नहीं हुआ होलिका दहन
CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: बिना अनुमति बने मैरिज गार्डन, होटलों के बेसमेंट में चल रहे किचन
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त
एमपी में गेहूं MSP पर घमासान: ₹2700 प्रति क्विंटल की मांग ने पकड़ा जोर
Chhattisgarh में दंतेश्वरी मंदिर चोरी कांड का खुलासा
Chhattisgarh में धवईपानी-चिल्फी से सिमगा तक 4-लेन सड़क को हरी झंडी