भारत-अमेरिका के रिश्ते पहले से बेहतर हुए : संधू
वाशिंगटन। भारत और अमेरिका के संबंधों में क्रांतिकारी बदलाव हो रहे हैं। यह बात अमेरिका में भारत के निवर्तमान राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कही है। उन्होंने कहा कि भारत एवं अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों की अभी यह सिर्फ शुरुआत है। इस दीर्घकालिक रिश्ते का दायरा अभी और बढ़ेगा।
राजदूत संधू यहां गणतंत्र दिवस समारोह में भारतीय अमेरिकियों की एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इसी बीच कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि यहां रह रहे भारतीयों की दूसरी पीढ़ी भारत से जुड़ी रहे। उन्होंने कहा, कि यहां पर मैं यह बतलाना चाहता हूं कि आज भारत में अमेरिका-भारत संबंधों में भी क्रांतिकारी बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में महत्वपूर्ण हो जाता है कि आपके बच्चे और आपके परिवार भारत के बारे में जागरूक हों, भारत से जुड़े रहें। गौरतलब है कि संधू अपनी 35 से अधिक वर्षों की सेवा के बाद इस माह अंत में विदेश सेवा से सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।
राजदूत संधू का कहना था कि अंतरराष्ट्रीय पूंजी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के भारत में आने से नौकरी के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे। इसलिए न सिर्फ भावनात्मक, सांस्कृतिक और कई अन्य कारणों से, बल्कि आर्थिक और व्यावसायिक कारणों से भी भारत से जुड़े रहने की आवश्यकता है। गौरतलब है कि नेशनल काउंसिल ऑफ एशियन इंडियन एसोसिएशन द्वारा वर्जीनिया के मैकलीन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान संधू को सम्मानित भी किया गया।
अमित शाह का हमला: तुष्टिकरण से नहीं होगा बंगाल का विकास, 8 लाख करोड़ के कर्ज में डूबा राज्य
MP में जांच आयोगों की रिपोर्ट पर सुस्ती, 7 प्रतिवेदन अब तक विधानसभा में लंबित
यात्रीगण ध्यान दें! होली पर AI से कम होगा ट्रेनों का इंतजार, जानें कैसे मिलेगी राहत
बड़वानी में कृषि कैबिनेट पर सियासत तेज, उमंग सिंघार का बड़ा बयान
होलिका दहन आज या कल? जानिए सही तिथि, भद्रा काल और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी
बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण
Korba में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले गोरखा नेता, गोरखालैंड की मांग फिर तेज