स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को कैंसर की दी जानकारी
बिलासपुर । मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) बिलासपुर प्रभात मिश्रा के मार्गदर्शन एवं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं के लिए महिला कैंसर एवं मेघा महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नि: शुल्क परामर्श शिविर भी लगाई गई जिसमें अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के वरिष्ठ महिला डॉक्टर रश्मि शर्मा एवं डॉ. अजय जेड अपोलो अस्पताल प्रबंधन व संचित शर्मा सहायक वन संरक्षक संलग्न अधिकारी बिलासपुर वृत्त उपस्थित थे।
उक्त कार्यक्रम में डॉक्टर रश्मि शर्मा ने महिलाओं को जागरुक करते हुए महिला कैंसर से संबंधित समस्त बीमारियों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने उपस्थित महिलाओं से चर्चा कर उनकी समस्याओं का भी समाधान किया। डाक्टर्स की टीम ने बीमारी के लक्षण और सुरक्षा के उपाय भी बताए गए। इसके साथ ही कुछ भी संदेह होने पर डाक्टर को दिखाने की सलाह दी और उचित खानपान और व्यायाम के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक कार्यालय,बिलासपुर वन मंडल कार्यालय के कर्मचारी एवं आवासीय कॉलोनी की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
हरिद्वार में अमित शाह का दौरा, सियासी हलचल तेज़
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता
स्वस्थ प्रदेश ही समृद्ध प्रदेश की है आधारशिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ
90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि
मऊगंज के डायल 112 हीरोज