लाओस में जयशंकर की बैठक, वैश्विक मुद्दों पर गहन चर्चा
विदेश मंत्री एस जयशंकर इस समय ASEAN की बैठकों में भाग लेने के लिए लाओस पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक की राजधानी वियनतियाने में हैं। शनिवार को उन्होंने अपने तुर्किये समकक्ष हकन फिदान के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
रूसी विदेश मंत्रालय ने शेयर की तस्वीर
वहीं, रूसी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में एक तस्वीर पोस्ट किया है, जिसमें रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और भारत के विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर आसियान कार्यक्रमों के मौके पर मुलाकात करते हुए नजर आ रहे है।
इससे पहले जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के अपने समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक की और विशेष रणनीतिक साझेदारी पर व्यापक चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने सिंगापुर में अपने समकक्ष और प्रिय मित्र विवियन बालाकृष्णन से भी मुलाकात की और उनके साथ अच्छी बातचीत की। जयशंकर ने पिछले तीन वर्षों में देश समन्वयक के रूप में आसियान-भारत संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए सिंगापुर को धन्यवाद दिया।
40 साल पूरे होने का मनाया जश्न
जानकारी के लिए बता दें कि जयशंकर ने ब्रुनेई के अपने समकक्ष दातो हाजी एरीवान के साथ भी बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत और ब्रुनेई के बीच राजनयिक संबंधों के 40 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए एक लोगो (lOGO) लॉन्च किया।
जयशंकर ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि हमारे मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध और भी मजबूत होंगे। उन्होंने लाओस के गृह मंत्री विलायवो एनजी बौडाखम, उद्योग और वाणिज्य मंत्री मलाइथोंग कोमासिथ, विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष सान्या प्रसुथ और विशेष दूत अलौंकियो किट्टीखौन से भी मुलाकात की। जयशंकर ने कहा, 'हमारी मेजबानी के लिए राजदूत प्रशांत अग्रवाल का धन्यवाद।'
हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 550 अंक चढ़ा, निफ्टी 24600 के पार
'कसौटी जिंदगी की' फेम करणवीर बोहरा के पिता का निधन, भावुक हुए अभिनेता; कहा- हमें वैसे ही छोड़कर गए जैसे...
करण जौहर ने शेयर किए विजय-रश्मिका के रिसेप्शन के इनसाइड फोटोज, इस अंदाज में दिखीं कृति सेनन
जारी हुआ 'माइकल' का ट्रेलर, दर्शकों को याद आए माइकल जैक्सन; भतीजा करेगा डांसर का रोल
होली पर 'द केरल स्टोरी 2' की बेहतर हुई कमाई, जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का कलेक्शन
टी20 विश्वकप नॉकआउट में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीम कौन सी? 2007 से 2026 तक, देखें पूरी लिस्ट
भारत के सामने होगी इंग्लैंड की चुनौती, जानें दर्शक कब और कहां देख सकेंगे मैच?
अभिषेक होंगे बाहर? क्या कुलदीप को मिलेगा मौका; प्लेइंग-11 में बदलाव की कितनी संभावना
'बाबा आमिर' की नई भविष्यवाणी?: बड़बोलेपन का नया उदाहरण पेश किया, गलत साबित होने के बाद भी नहीं सुधर रही हरकत
चांदी की कीमतों में 4500 रुपये का उछाल, सोना 1.62 लाख रुपये पर पहुंचा, जानें आज का अपडेट