जियो फिर डाटा खपत में बना दुनिया का नंबर वन नेटवर्क
नई दिल्ली । चीनी कंपनियों को पछाड़ कर रिलायंस जियो दुनिया भर में डाटा खपत के मामले में नंबर वन कंपनी बन गई है। कंपनी के जून तिमाही के नतीजों में इस बात का खुलासा हुआ कि जियो नेटवर्क पर डाटा खपत तिमाही में 44 एक्साबाइट (4400 करोड़ जीबी) से आगे निकल गई है। यह पिछले साल के मुकाबले करीब 33 फीसदी का उछाल है। देश में पहली बार किसी टेलीकॉम नेटवर्क पर ग्राहक औसतन प्रति दिन 1 जीबी से कुछ अधिक का इस्तेमाल कर रहे हैं। जियो 5जी नेटवर्क से जुड़े करीब 13 करोड़ ग्राहक बड़ी संख्या में डाटा का उपयोग करते हैं। अभी जियो के 5जी नेटवर्क पर बिना शुल्क अनलिमिटेड डाटा उपल्ब्ध है। 5जी ग्राहकों की यह संख्या कितनी बड़ी है, इसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि अगर चीन को छोड़ दें तो यह नंबर दुनिया में सबसे बड़ा है। बताया जा रहा है कि जियो के करीब 49 करोड़ ग्राहक हैं, जिनमें से 4 करोड़ के आसपास पिछले साल भर में जियो नेटवर्क से जुड़े हैं। तिमाही नतीजों पर रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश एम अंबानी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण उच्च कवरेज़ वाला, किफायती इंटरनेट डिजिटल इंडिया की रीढ़ है और जियो को इसमें योगदान देने पर गर्व है। हमारे नए प्रीपेड प्लान्स, 5जी और एआई के क्षेत्र में इनोवेशन और सतत विकास को को बढ़ावा देंगे।
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई
पश्चिम एशिया संघर्ष लंबा खिंचा तो क्या होगा? इस रिपोर्ट ने जताई ऐसी आशंका
इस्राइल-ईरान युद्ध से दुबई में 350 से ज्यादा कोरियर फंसे
Supreme Court of India ने 51 निजी अस्पतालों को अवमानना नोटिस जारी किया
सोनू सूद फिर बने ‘रियल लाइफ हीरो’ की मिसाल, दुबई में फंसे लोगों की करेंगे मदद; कहा- हमसे संपर्क करें
क्या भारत से मिली सीख आई काम?: एलेन ने 33 गेंदों में जड़ा शतक, न्यूजीलैंड के फाइनल में पहुंचने पर कही यह बात
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बताया अपना अनोखा रिटायरमेंट प्लान
Mamata Banerjee का आरोप: मतुआ समुदाय को नागरिकता देने में राजनीति कर रही केंद्र सरकार