अपनी हथेली से जानिये भविष्य
भविष्य की बातें जानने की उत्कंठा सभी के मन में होती है। इसके लिए लोग ज्योतिषियों के पास जाते हैं। अगर आप चाहें तो
हथेलियों से और उसके रंग से भाग्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिल सकती हैं। हथेलियों के रंग से स्वभाव , स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के बारे में आसानी से जाना जा सकता है परन्तु हथेलियों को देखने के लिए सुबह का ही समय सबसे उत्तम होता है, अन्यथा न तो रंग जान पायेंगे , न ही रेखा।
लाल हथेली से क्या पता चलता है ?
मंगल प्रधान लोगों की हथेलियां लाल होती हैं
ऐसे लोग क्रोधी और तुनकमिजाज़ होते हैं
अगर अंगूठा छोटा हो तो ये हिंसक भी हो जाते हैं
ऐसे लोगों को खान पान और वाहन चलाने में सावधानी रखनी चाहिए
पीली हथेली क्या कहती है ?
बृहस्पति के कमजोर होने पर हथेली पीली हो जाती है
यह बीमारी , चिडचिड़ाहट और आलस्य की सूचना है
ऐसे लोग किसी न किसी कारण से परेशान होते रहते हैं
ऐसे लोगों को उपवास जरूर रखना चाहिए साथ ही नशे से परहेज करना चाहिए
कालापन लिए हुए हथेली का अर्थ क्या है ?
जब शनि और राहु जीवन में नकारात्मक होते हैं , तब ऐसे हथेलियाँ होती हैं
यह जीवन में अत्यधिक संघर्ष और उतार चढ़ाव के बारे में बताता है
ऐसे लोगों को कदम कदम पर मेहनत करनी होती है , और ये करते भी हैं
इनको दान और अपने माता - पिता की सेवा जरूर करनी चाहिए
गुलाबी हथेली का अर्थ ?
गुलाबी हथेलियों को सर्वश्रेष्ठ हथेली माना जाता है
यह शुक्र के मजबूत प्रभाव के बारे में बताता है
जैसे जैसे व्यक्ति उन्नति करता जाता है , उसकी हथेलियाँ गुलाबी होती जाती हैं
जिनकी हथेलियाँ शुरू से गुलाबी होती हैं , ऐसे लोग जन्म से ही समृद्ध होते हैं
इनको अहंकार और गलत आकर्षण से बचना चाहिए।
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
झंग बिरादरी में 120 साल पुरानी परंपरा: होली पर रामलीला का अनोखा आयोजन, पाकिस्तान से जुड़ा इतिहास
Surguja में भाजपा नेता के बेटे की फर्म समेत दो दुकानों में चोरी
The Hundred: नीलामी में 14 पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल, क्या भारतीय फ्रेंचाइजी लगाएंगी बोली या फिर होगी किरकिरी?
शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश यादव-केशव प्रसाद मौर्य आमने-सामने, डिप्टी सीएम का तीखा हमला