जगदलपुर में देर रात संवेदनशील थानों का किया दौरा
कोण्डागांव जिला के पुलिस अधीक्षक वाई अक्षय कुमार ने बुधवार की देर रात जिले के संवेदनशील माने जाने वाले पुलिस थाना उड़न्दाबेड़ा, बड़ेडोंगर समेत फरसगांव थाने का औचक निरीक्षण किया। इसके अलावा कोण्डागांव नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर ड्यूटी में तैनात जवानों के स्थिति का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील थानों में तैनात जवानों का हाल-चाल भी जाना।
लोकसभा चुनाव के ठीक पहले विजिबल पुलिसिंग से खुद ही कानून व्यवस्था तगड़ी हो जाती है। इसी उद्देश्य से कोण्डागांव के पुलिस अधीक्षक वाई अक्षय कुमार देर रात जिले के संवेदनशील थाना उड़न्दाबेड़ा और बड़ेडोंगर पहुंचे।
औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने उड़न्दाबेड़ा और बड़ेडोंगर थाना में तैनात जवानों से मुलाकात करते हुए उनका हाल-चाल जाना। इधर नेशनल हाईवे 30 पर स्थित फरसगांव थाना का भी औचक निरीक्षण किया गया।
इसके अलावा कोण्डागांव नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर तैनात पुलिस जवानों की स्थिति का देर रात जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक वाई अक्षय कुमार ने कहा है कि कानून व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के लिए प्रति सप्ताह इसी तरह से औचक निरीक्षण जिले के विभिन्न थाना और पुलिस तैनात पॉइंट में की जाएगी।
PAK फैंस का अपनी टीम पर तंज!: बाबर को बनाया ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मुखिया, सलमान आगा-अफरीदी बने वैज्ञानिक
क्या मंडे टेस्ट में पास हुई ‘द केरल स्टोरी 2’? ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की सुस्त हुई रफ्तार; जानें कलेक्शन
अल्लू अर्जुन के भाई के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का मेला, एक्टर रामचरण से लेकर डायरेक्टर एटली तक आए नजर
मध्य प्रदेश से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने युद्ध के चलते रद्द की फ्लाइटें
'उस रात मैं और विजय एक होकर नाचे', रश्मिका ने साझा की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें; देवर और परिवार संग जमकर नाचीं
बीजेपी का आरोप: दिल्ली के साथ धोखा, पंजाब में एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया
यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: बस-कार टक्कर में 6 की मौत, गाड़ी का पिछला हिस्सा चकनाचूर
इंदौर त्रासदी: ड्रेनेज पाइप में घुटने से दो निगमकर्मी मृत, सफाई अभियान हुआ हादसे में बदल