एयरपोर्ट पर लगेज अदला -बदली होना आम बात
वाराणसी । एयरपोर्ट पर यात्रियों के लगेज का अदला-बदली होना सामान्य सी बात हो गयी है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है।वाराणसी (बाबतपुर) एयरपोर्ट पर सोमवार रात मुंबई से पहुंची बी एच यू के पत्रकारिता विभाग की हेड प्रो.सोभना नर्लिकर की लगेज भूल बस दूसरी महिला यात्री लेकर चली गई। इस दौरान एयरलाइंस कंपनी के अधिकारियों और एयरपोर्ट प्रशासन पर असहयोग का आरोप लगाते हुए उन्होंने कड़ा ऐतराज जताया, मंगलवार सुबह बाबतपुर चौकी पुलिस ने लगेज मंगा कर उनके पास भेजा।
प्रो. शोभना स्पाइसजेट की विमान संख्या सीजी -329 से सोमवार शाम 7:30 बजे बाबतपुर पहुंची, वह टर्मिनल भवन स्थित कन्वेयर बेल्ट के पास अपना लगेज लेने पहुंची तो पता चला की उनका बैग कोई और लेकर चला गया। उन्होंने इसकी शिकायत एयरलाइंस के अधिकारियों से की, मगर उचित जवाब न मिलने पर कड़ा ऐतराज जताया, इस पर एयरपोर्ट के अधिकारियों ने लगेज दिलाने का भरोसा दिया। लगेज में समान के अलावा उनकी आवास की चाबी भी थी। निराश होकर आधी रात वह एयरपोर्ट से शहर के लिए रवाना हो गई। बाबतपुर चौकी इंचार्ज सत्यजीत सिंह के प्रयास से मंगलवार को लगेज प्रोफेसर को सोपा गया। उन्होंने बताया कि एक रंग का लगेज होने से शिवपुर निवासी यात्री भूल वस उसे लेकर चली गई थी।एयरपोर्ट प्रशासन के संपर्क करने बाद लाकर लौटाया और अपने बैग लेकर गई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
अमित शाह का हमला: तुष्टिकरण से नहीं होगा बंगाल का विकास, 8 लाख करोड़ के कर्ज में डूबा राज्य
MP में जांच आयोगों की रिपोर्ट पर सुस्ती, 7 प्रतिवेदन अब तक विधानसभा में लंबित
यात्रीगण ध्यान दें! होली पर AI से कम होगा ट्रेनों का इंतजार, जानें कैसे मिलेगी राहत
बड़वानी में कृषि कैबिनेट पर सियासत तेज, उमंग सिंघार का बड़ा बयान
होलिका दहन आज या कल? जानिए सही तिथि, भद्रा काल और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी
बंगाल की 84 SC-ST सीटों पर TMC का बड़ा दांव, ‘तपशिलीर संगलाप’ से साधेगी समीकरण