छत्तीसगढ़ में वाटर टूरिज्म को बढ़ावा, झुमका जलाशय में शुरू होगी शानदार हाउस बोट सेवा
बैकुंठपुर. जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित झुमका बोट क्लब (झुमका जलाशय) के 500 हेक्टेयर जलभराव एरिया में बहुत जल्द हाउस बोट (House boat) तैरता नजर आएगा। झुमका तट पर करीब डेढ़ साल से हाउस बोट को हैदराबाद के कारीगर तैयार कर रहे हैं। बोट तैयार हो जाने के बाद जम्मू-काश्मीर के श्रीनगर स्थित डल झील की तर्ज पर यहां भी हाउस बोट का लुत्फ लोग उठा पाएंगे। इस प्रोजेक्ट से कोरिया जिला प्रशासन को प्रतिवर्ष 18 लाख का मुनाफा होगा।
गौरतलब है कि इस साल ठंड के मौसम में हाउस बोट (House boat) को चलाने की तैयारी है। डबल डेकर हाउस बोट में 2-2 कमरे और एक-एक हॉल की सुविधा होगी। इसमें 50 से अधिक पर्यटक एक बार में जलाशय के बीच तक सफर कर पाएंगे। वहीं हाउस बोट की ऊपरी मंजिल पर किचन सुविधा होगी।
हाउस तैयार होने के बाद सैलानी जलाशय (House boat) में करीब 500 हेक्टेयर एरिया में भरे लबालब पानी के बीच में स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। गौरतलब है कि बोट क्लब परिसर में पहले से 5 नग फैमिली शिकारा बोट, 14 सीटर 2 नगर मेकेनाइज स्पीड बोट, 1 नग एक्वेरियम एवं पार्किंग है।
डीएमएफ से 3 करोड़ हुआ है खर्च
डीएमएफ मद से 3 करोड़ की लागत से बोट हाउस और शिकारा बोट (House boat) चलाने प्रोजेक्ट बनाया गया है। हालांकि, जम्मू के श्रीनगर डल झील की तर्ज पर झुमका में 5 शिकारा बोट चलाने की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन बारिश मानसून आगमन के साथ ही शिकारा बोट को सुरक्षित रखवाया गया है। छत्तीसगढ़ में पहली बार जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर डल झील में शिकारा बोट झुमका जलाशय में चलाया जा रहा है।
जिला प्रशासन को होगा 18 लाख मुनाफा
झुमका जलाशय में हाउस बोट (House boat) संचालन के लिए 2 साल के अनुबंध पर चलाने की प्रक्रिया चल रही है। संचालन के लिए 13 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित है। पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल कर झुमका वाटर टूरिज्म सोसायटी बैकुंठपुर द्वारा झुमका जलाशय क्षेत्र में 1 हाउस बोट चलाया जाएगा।
हाउस बोट को ठेका लेने वाले ठेकेदार को 5 लाख अमानत राशि जमा करनी होगी। साथ ही मासिक किराया 1.50 लाख रुपए देनी होगी। इससे जिला प्रशासन को हाउस बोट से सालाना १8 लाख मुनाफा होगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ