मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज आएंगे छत्तीसगढ़
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव 12 मार्च मंगलवार को एकदिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने दौरे के तहत राजधानी रायपुर में मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में लोकसभा कोर कमेटी की बैठक लेंगे।
लोकसभा के चुनावी समर में जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ कैसे बनाएं, इस पर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।इस संबंध में रायपुर लोकसभा के सहप्रभारी अशोक बजाज ने तैयारियों का जायजा लिया और सभी प्रमुख पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन के संबंध में विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी।
दुर्ग, राजनांदगांव व डोंगरगढ़ भी जाएंगे सीएम मोहन यादव
वहीं दुर्ग, राजनांदगांव व डोंगरगढ़ प्रवास में भी जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक डॉ. यादव सुबह 11 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे, विमानतल से सीधे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात करने उनके मौलश्री विहार स्थित निवास जाएंगे, फिर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास में भेंट करेंगे।
मुख्यमंत्री निवास से सीधे एकात्म परिसर आएंगे। यहां लोकसभा कोर कमेटी की बैठक लेंगे, फिर दोपहर 2.10 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे, राजनांदगांव के कृषि उपज मंडी में आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे, वहां से सीधे डोंगरगढ़ रवाना होंगे और वहां जाकर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के समाधि स्थल में जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, वहां से दुर्ग लौटेंगे और दुर्ग के मानस भवन में आयोजित पार्टी की बैठक में शामिल होकर, शाम 6.15 बजे रायपुर से रवाना होकर भोपाल जाएंगे।
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें