रहाणे को क्रिकेट अकादमी बनाने महाराष्ट्र सरकार ने आवंटित की जमीन
मुंबई । क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे अब महाराष्ट्र में एक आधुनिक खेल अकादमी बना सकेंगे। महाराष्ट्र सरकार ने इस अकादमी के लिए उन्हें जमीन भी आवंटित कर दी है। ये जमीन वही है जो पहले अकादमी बनाने के लिए पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को दी गयी थी पर वह तय समय तक काम शुरु नहीं कर पाये जिसके बाद सरकार ने जमीन का आवंटन रद्द कर दिया था। वहीं अब महाराष्ट्र कैबिनेट ने बांद्रा की ये जमीन रहाणे को अकादमी बनाने दे दी है।
सरकार के बयान के अनुसार बांद्रा रिक्लेमेशन में 2,000 वर्ग मीटर की भूमि रहाणे को तीस साल के लिए लीज पर दी जाएगी। यही भूमि गावस्कर को साल 1988 में एक इनडोर क्रिकेट सेंटर के लिए आवंटित की गई था पर कोई काम नहीं होने के कारण सरकार ने इसे 2022 में वापस ले लिया था। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ने पहले एक प्रस्ताव पारित कर रहाणे को यह प्लॉट देने की सिफारिश की थी और इसी प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। रहाणे ने जमीन के आवंटन के लिए सरकार को धन्यवाद भी दिया है।
गौरतलब है कि साल 2011 में अपने अंतरराष्ट्रीय पदार्पण के बाद से रहाणे ने खेल के तीनों ही प्रारूपों में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए 195 मैचों और 251 पारियों में 35.95 की औसत से 15 शतक और 51 अर्द्धशतक के साथ 8,414 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 188 रन रहा।
पुलिस महकमे में हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर मनाई होली
महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर उसी राह पर Nitish Kumar, क्या Narendra Modi सरकार में मिल सकती है बड़ी भूमिका?
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई
रायपुर ग्रामीण में खूनी होली, आरंग-खरोरा-बरबंदा में तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकूबाजी
Laxmi Verma ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन, Vishnu Deo Sai सहित कई नेता रहे मौजूद