फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की हेराफेरी, फरार आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर । ज़मीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर खऱीदी बिक्री करने वाले शातिर ठग को पुलिस ने गिरफतार किया है। सकरी तहसीलदार ने पिछले दिनों थाने में स्नढ्ढक्र दर्ज कराया था। इसकी जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गए थे।मिली जानकारी के अनुसार 11.11.2024 को सकरी तहसीलदार अश्वनी कुमार कंवर ने थाना सकरी में भूईयां एप सिटीजन पोर्टल में फर्जी रजिस्ट्री पेपर अपलोड कर नामातंरण कराने के संबंध में धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत 05 अलग-अलग अपराध दर्ज कराया गया था। मामला सामने आते ही मुख्य आरोपी कुलदीप पाण्डेय एवं जितेन्द्र सिंह ठाकुर फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना सकरी एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियो को 26-11-2024 को गिरफतार किया गया है। आरोपी कुलदीप पाण्डेय शातिर ठग है। कुलदीप पाण्डेय के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में भी अपराध दर्ज है तथा फर्जीवाडा करने की कई शिकायते है। आरोपियो का न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड लेकर पूछताछ किया जाना है, आरोपियो से इस प्रकार के अन्य अपराधो में संलिप्ता की जानकारी मिलने के संभावना है।
आरोपी
0 कुलदीप पाण्डेय उर्फ बंटी पिता स्व श्री अखिल पाण्डेय उम्र 34 वर्ष निवासी सागरदीप कालोनी फेस 2 उसलापुर थाना सकरी
0 जितेन्द्र सिंह ठाकुर पिता स्व हनुमान सिंह ठाकुर उम्र 44 वर्ष साकिन रेल्वे फाटक के पास अमेरी थाना सकरी
खाड़ी तनाव का प्रदेश पर असर, चमड़ा-रेडीमेड-मीट समेत कई उत्पादों का निर्यात ठप
होली पर हाई अलर्ट: अस्पताल सतर्क, कल ओपीडी बंद; मेट्रो-बिजली को लेकर भी आदेश जारी
पश्चिम एशिया में तनाव का असर भारत पर: खाद्य तेल-उर्वरक आयात होंगे महंगे, शिपिंग कंपनियां लगा रहीं युद्ध अधिभार
आंकड़ा: गर्मी की फसलों का कुल रकबा घटा, पर दलहन व तिलहन का बुवाई रकबा बढ़ा; 0.31 लाख हेक्टेयर में बोया बाजरा
आज शेयर बाजार में ट्रेडिंग क्यों नहीं?: देश में कल रंगों का त्योहार, तो जानें किस वजह से नहीं हो रहा कारोबार
West Asia Crisis: एयरस्पेस बंद, उड़ानें ठप; भारतीय दूतावास हुआ सक्रिय, स्पाइसजेट-इंडिगो की विशेष सेवाएं शुरू
मैदान में हार, अब जेब पर मार?: पाकिस्तान पर आइसलैंड की चुटकी, कहा- इससे अच्छा टी20 विश्वकप का बहिष्कार कर देते
PAK फैंस का अपनी टीम पर तंज!: बाबर को बनाया ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मुखिया, सलमान आगा-अफरीदी बने वैज्ञानिक